दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

उत्तिष्ठ गोविन्द त्यज निद्रां जगत्पते! त्वयि सुप्ते जगन्नाथ जगत् सुप्तं भवेदिदम्॥ उत्थिते चेष्टते सर्वमुत्तिष्ठोत्तिष्ठ माधव, गतामेघा वियच्चैव निर्मलं निर्मलादिशः॥

Anil Choubey 15-11-2021 09:37:50


देवउठनी एकादश

प्रिय धर्मानुरागी देवीयों सज्जनों प्रायः आप सभी बुध्दिजीवियों को  ज्ञात है सनातनी  हिन्दूओं के  पर्वों में (हरिप्रबोधिनी) देवउठनी एकादशी  भी एक प्रमुख पर्व है प्रतिवर्षानुसार  इस वर्ष यह पर्व  15 नवंबर 2021(सोमवार ) को एकादशी उपवास रखा जाएगा। व तुलसी विवाह 15 नवंबर 2021 सोमवार को  होगा। एकादशी के उपवास को लेकर किसी तरह  का भ्रम ना रखें। एकादशी का उपवास 15 तारीख को सभी वर्गों , वर्णों के लिए होगा।

जैसे कि आप सभी को विदित होगा कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी, ग्यारस, देवप्रबोधिनी एकादशी,आदि  नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यतानुसार श्री हरि विष्णु चार  माह के शयन के उपरांत कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को योग निद्रा से जागृत होते हैं। देव शयनी एकादशी चातुर्मास से कुछ  मांगलिक कार्य वर्जित थे जो कि पुनः देवउठनी एकादशी से प्रारंभ होंगे। देवउठनी एकादशी से भगवान श्री हरि विष्णु पुनः सृष्टि का कार्यभार संभाल लेते हैं। इस दिन से सभी तरह के मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं।

शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि 14 नवंबर प्रातः 09:00 से प्रारंभ होकर 15 नवंबर प्रातः काल 08:52 तक रहेगी अतः

एकादशी उदया तिथि में ही  मान्य होगी

पूजा विधि

देवउठनी एकादशी पर दिवाली की तरह ही स्वच्छता का विशेष ध्यान दें नित्य कर्म से निवृत्त होकर संपूर्ण घर को स्वच्छ करें। एकादशी पर्व पर नदी में स्नान का विशेष महत्व होता है अगर ऐसा संभव न हो तो घर पर ही गंगाजल से स्नान कर सकते हैं ।

श्री हरि विष्णु 4 माह के चयन के उपरांत देवशयनी एकादशी पर जागृत होते हैं तो उनके स्वागत हेतु विशेष नियम देव उठनी एकादशी पर किए जाते हैं। जैसे कि पूरे घर को रंगोली व गेरु से ऐपण से सजाया जाता है। गन्ने व आम के पत्तों से श्री हरि विष्णु के लिए मंडप बनाएं। विष्णु जी को मंदिर में स्थापित करें। घी की अखंड ज्योत जलाए जो कि अगले दिन तक प्रज्वलित रहे तो अति शुभ माना जाता है। श्री हरि विष्णु व देवी लक्ष्मी को स्नानादि कराने के उपरांत वस्त्र अर्पित करें ।रोली, अक्षत, कुमकुम सफेद व पीले पुष्प अर्पित करें। पंच मिठाई, पंचमेवा, तुलसी के पत्ते पंचामृत भोग लगाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। घी के दीपक से आरती करें। शाम के समय 11 दीपक प्रज्वलित करें। देवउठनी एकादशी पर रात्रि जागरण, पूजा अर्चना अति शुभ फल कारक मानी गई है।

 एकादशी का महत्व व उपाय

धार्मिक मान्यता अनुसार ऐसा माना जाता है कि जो भी जातक पूर्ण श्रद्धा भाव से एकादशी का उपवास रखते हैं उन सभी को एक हजार अश्वमेध यज्ञ और सौ राजसूय यज्ञ के बराबर फल प्राप्त होता है।

 जो भी जातक कुण्डली में पितृदोष से पीड़ित हों  ऐसे जातक यदि एकादशी का उपवास रखें तो पितरों का विषेश आशीर्वाद प्राप्त होता है।

उनके पितरों को भी लाभ मिलता है। पितरों की आत्मा को शांति व मोक्ष प्राप्त होता है।

 प्रबोधिनी एकादशी का उपवास रखने  से भाग्य जाग्रत होता है।

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की आराधना करने से कर्ज से मुक्ति होती है।

घर परिवार में सुख-शांति के हेतु तुलसी पर घी का दीपक जलाएं।  व भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करते हुए तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें।

विप्र ब्राह्मणों को  पीली वस्तुओं का दान करें।

देवउठनी एकादशी पर गुरुजी को पीले वस्त्र, हल्दी, चने की दाल, पीले लड्डू का दान करना भी शुभ माना जाता है ।

अधिक जानकारी हेतू सम्पर्क करें

श्री सिद्ध इन्टरनेशनल ज्योतिष.रत्न. वास्तु.समाधान केन्द्र रायपुर (छ.ग)

 ज्योतिषाचार्य

दैवज्ञ श्री अरविंदाचार्य जी सम्पर्क सूत्र

9300551008,9300055108

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs