www.divyadoot.com YouTube News channel in front of you soon
लुसाका, 13 नवंबर। //////दुनिया में कई ऐसी कीमती चीजें है जिसकी खोज में लोग अपनी पूरी जिंदगी लगा देते हैं, हालांकि कई लोग किस्मत के इतने धनी होते हैं कि उन्हें थोड़ी से मेहनत के बाद ही वो चीज आसानी से मिल जाती है। ऐसा ही कुछ अफ्रीकी देश जाम्बिया की एक खनन कंपनी के साथ हुआ। कंपनी ने बताया कि उन्हें खुदाई के दौरान एक किलोग्राम से भी अधिक वजन का पन्ना मिला है। कंपनी के इतिहास में अब तक खोजा गया यह सबसे बड़ा पन्ना है।
.jpg)
गौरतलब है कि अफ्रीका की धरती कीमती धातुओं के लिए मशहूर है और एक बार फिर यहां की जमीन ने
अनमोल खजाना उगला है। खनन कंपनी जेमफील्ड के मुताबिक खुदाई के दौरान 7525 कैरेट या 1505 ग्राम का विशालकाय पन्ना मिला है। इतना बड़ा पन्ना आज तक कंपनी के हाथ नहीं लगा था। कंपनी के मुताबिक ये पन्ना 13 जुलाई को खदान से निकाला गया लेकिन अब इसका खुलासा किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पन्ना जिस इलाके में मिला वहां भारी मात्रा में कॉपर पाया जाता है। पन्ने के बड़े साइज को देखते हुए इसे स्थानीय भाषा में 'गैंडा' नाम दिया गया है। वैसे तो कंपनी द्वारा इससे पहले भी कई बार कीमती रत्न खोजे जा चुके हैं लेकिन इतना बड़ा पन्ना आज तक नहीं मिला। पन्ने की खोज भूविज्ञानी मानस बनर्जी और रिचर्ड कापेटा ने की है। जानकारों के मुताबिक आमतौर पर 1000 कैरेट से ज्यादा के रत्न अब मिलना दुर्लभ है।
कंपनी ने खोजा था 1098 कैरेट हीरा इसके अलावा बाकी पैसों को जाम्बिया में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़े प्रॉजेक्ट पर खर्च किया जाएगा। बता दें कि इससे पहल अफ्रीकी देश बोत्सवाना में दुनिया का तीसरे सबसे बड़े हीरे की खोज की गई थी। देबस्वाना कंपनी द्वारा खोजा गया हीरा 1098 कैरेट का था। कंपनी के प्रबंध निदेशक लयनेटे आर्मस्ट्रांग ने हीरे को असाधारण बताते हुए बोत्सवाना के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया था। उन्होंने कहा था, यह विशाल हीरा संघर्ष कर रहे हमारे देश के लिए आशा की नई किरण लेकर आया है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments