www.divyadoot.com YouTube channel in front of you soon
शूटिंग में एक कदम और आगे बढ़ा छत्तीसगढ़
शूटिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ करेगी ट्रायल का आयोजन, ट्रायल की परफॉर्मेंस के आधार पर टीमों का होगा चयननवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जेएसपीएल के योगदान से निशानेबाजी में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल
रायपुर, 12 नवंबर 2021 - अहमदाबाद में पिछले महीने हुई मावलंकर निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ की 48 प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। प्रदेश के लिए यह बड़ी खेल उपलब्धि है क्योंकि इसके साथ ही छत्तीसगढ़ खेलों में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में आ गया है। राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता दिल्ली में 18 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगी और राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता भोपाल में 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगी।
जाने-माने उद्योगपति और एक जमाने में स्किट शूटिंग के राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपीएल) के सहयोग से संचालित छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक पदक लाने के लिए शूटिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ 14 नवंबर को 3 ट्रायल सत्रों का आयोजन छत्तीसगढ़ सशस्त्र सुरक्षा बल की चौथी बटालियन के माना स्थित फायरिंग रेंज में करेगी। इनमें परफॉर्मेंस के आधार पर टीमों को प्रतियोगिताओं में भेजने संबंधी अंतिम निर्णय किया जाएगा।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments