दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ में उद्योग-जगत के लिए खुले नई संभावनाओं के द्वार >>> मुख्यमंत्री बघेल

Anil Choubey 12-11-2021 14:08:13


दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री और उद्योग समूहों से चर्चा“औद्योगिक विकास और ईज़ ऑफ डुइंग बिजनेस” के लिए सरकार सदैव तत्परः भूपेश बघेल स्वयं उद्यमियों की टेबल पर जाकर दी खुशहाली व तरक्की की शुभकामनाएं व बधाई

उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के सुझाव पर करेंगे सभी उधयोग अमल : प्रदीप टंडन

रायपुर, 11 नवंबर 2021/////  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उद्योगों को आश्वस्त किया है कि उनकी सरकार “ईज़ ऑफ डुइंग बिजनेस” के लिए सदैव तत्पर है। राजधानी के औद्योगिक संस्थानों की ओर से कल देर शाम आयोजित दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री ने स्वयं उद्योगपतियों की टेबल पर जाकर उन्हें दीपावली की व्यक्तिगत रूप से बधाई देते हुए विभिन्न मुद्दों पर एक एक कर के  उनकी व्यावसायिक समस्याओं एवं उनके निवारण पर चर्चा की। फिक्की के चेयरमैन श्री प्रदीप टंडन ने उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को इंडिपेंडेंट पावर प्लैंट्स से सस्ती बिजली दिलाने पर विचार करने को कहा, उन्होंने उनसे प्रदेश की डिस्ट्रिब्यूशन कम्पनी द्वारा लगाए जा रहे क्रॉस सब्सिडी सर्चार्ज को नियूनतम या माफ़ करने के लिए कहा।टण्डन का कहना था कि अगर सर्चार्ज ना लगे तो छत्तीसगढ़ के अधिक ऊर्जा खपत वाले उधयोग ना सिर्फ़ प्रदेश में लगे पावर प्लांट से  रियायती दर पर पावर ले सकते हैं अपितु वो नए निवेश और विस्तारीकरण को भी प्रोत्साहन का काम कर सकती है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उद्यमियों के साथ बातचीत में साफ संकेत दिया कि उनकी सरकार उद्योगों के साथ मित्रवत व्यवहार रखने और उनके विकास में हरसंभव सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समस्याओं के समाधान का सुझाव देने के लिए सरकार के दरवाजे सदैव खुले हैं क्योंकि हमसभी मिलकर ही अपने सपनों के छत्तीसगढ़ का निर्माण कर सकते हैं।आउन्होंने सभी उद्यमियों से सामाजिक विकास के लिए सभी पिछड़े इलाक़ों में पहल करने को कहा और विभिन्न खेल कूद को प्रदेश में गोद लेने के लिए भी कहा।

इस अवसर पर समानुपातिक दृष्टिगत नीति रखने के लिए औद्योगिक संगठनों ने भी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद किया और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दीपावली मिलन समारोह में फ़िक्की ke अध्यक्ष श्री प्रदीप टण्डन सहित छत्तीसगढ़ स्पंज & स्टील मैन्युफ़ैक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बी एल अग्रवाल, सीजी सिम के प्रेसिडेंट श्री अनिल नचरानी, छत्तीसगढ़ स्पंज & स्टील एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय झाँवर, उरला इंडुस्ट्रीज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अश्विन गर्ग, छत्तीसगढ़ स्टील एंड री-रोलर्ज़ एसोसिएशन के प्रेसिडेंट श्री मनोज अग्रवाल, एमएसएमई जिला उद्योग संघ-दुर्ग के प्रेसिडेंट श्री के.के. झा,

बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रेसिडेंट श्री रतन दासगुप्ता, सीजी मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट श्री विकास अग्रवाल, सीजी फेरो एलॉयज प्रोड्यूसर्स के प्रेसिडेंट श्री रमेश अग्रवाल, रायगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट श्री संजय अग्रवाल एवं छत्तीसगढ़ होटेल   एसोसिएशन के अध्यक्ष तरनजीत होरा आदि की उपस्थिति उल्लेख

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में इंडस्ट्रियल एसोशिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में आयोजित दीवाली मिलन समारोह में शामिल हुए और सबकी खुशहाली तथा उन्नति के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर नगर पालिक निगम रायपुर श्री एजाज ढेबर, विधायक श्री रामकुमार यादव, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव उद्योग श्री मनोज पिंगुआ सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधिमंडल से एक-एक कर भेंट-मुलाकात की। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए कहा कि शासन और उद्योग जगत के आपसी तालमेल से छत्तीसगढ़ ने कोरोना-काल में भी उपलब्धियां भी अर्जित की है। इस तरह संकट के समय में भी हमारी अर्थव्यवस्था का पहिया निरंतर घूमता रहा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारे गांवों में मेहनतकश, ईमानदार, अनुशासित और शांति-प्रिय लोग है। प्रतिभा और उद्यमशीलता की छत्तीसगढ़ में कोई कमी नहीं है। सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में गौठानों का निर्माण करके और फिर उन्हें रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करके हमने गांवों की उत्पादन क्षमता को भी प्रमाणित कर दिखाया है। बीते तीन वर्षों के दौरान हम लोगों ने इन गौठानों और वन-धन केन्द्रों के रूप में छत्तीसगढ़ के उद्योग-जगत के सामने नई संभावनाओं के दरवाजे खोल दिए है। इन संभावनाओं का लाभ उठाते हुए छत्तीसगढ़ के उद्योग और व्यापार को हम और भी ज्यादा ऊंचाईयों पर ले जा सकते है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति में कृषि और वनोपज आधारित उद्योगों को प्राथमिकता देने का मकसद भी यही है। इस समय छत्तीसगढ़ के पास देश की सबसे अच्छी उद्योग नीति है। इसमें नए उद्योगों की स्थापना के लिए उद्योगपतियों को भरपूर सहयोग और प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कोर सेक्टर के उद्योगों को उनकी मांग के अनुसार प्रोत्साहन देने के लिए नई उद्योग नीति में बी-स्पोक पॉलिसी भी लागू की गई है। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने भी राज्य की औद्योगिक नीति की सराहना की और कहा कि इससे छत्तीसगढ़ में उद्योगों को संरक्षण के साथ-साथ आगे बढ़ने का बेहतर वातावरण मिला है। इस अवसर पर विभिन्न औद्योगिक संगठनों से प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री अनिल हचरानी, प्रदीप टंडन, आश्विन गर्ग, मनोज अग्रवाल, के.के. झा, रतनदास गुप्ता, विकास अग्रवाल, रमेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs