दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

सुधर जाओ नहीं तो सुधार दिए जाओगे लगता है कार्यक्रम शुरु हो गया , 1989 बैच के IPS अशोक जुनेजा , DGP

Anil Choubey 11-11-2021 20:53:44


रायपुर ///  सुधर जाओ नहीं तो सुधार दिए जाओगे  की  आक्रमणता वाली  शैली में की गई पुलिस समीक्षा के 2 दिन बाद ही  परिणाम सामने आने लगे है ,लगता है पुलिस नहीं सुधर रही थी इसलिए  सुधार  कार्य शुरू हो गया है .यह  पहली बार है हुआ जब   ऊपर से सुधार कार्य शुरू हुआ है .अब देखने वाली बात यह है कि यह सुधार कार्य कहां तक जा कर सुधर लाता  है और पुलिस कितनी सुधरती है  दरसल पुलिस  की छवि आदिकाल से खराब है कारण कानून व्यवस्था लचर है कानूनी प्रक्रिया लचर ,

 सबसे अधिक राजनीतिक दवाव  अगर कोई झेलता  है तो पुलिस झेलती  है यह सभी  जानते हैं इन कठिन परिस्थितियों में अपराध को नियंत्रण करना अपने आप में एक चुनौती है उस चुनौती में कुछ किस्मत वाले अधिकारी होते हैं जो  सफल होकर निकल जाते हैं कुछ उसी में उलझ जाते   हैं 

  पिछले कई दिनों से छत्तीसगढ़ में अपराधों का और अपराधियों का हौसला इतना बुलंद था कि खुलेआम का  चाकूबाजी .चाइनीस कैचिंग. धमकी पैसा वसूली हो रही  थी  और इन 4 सालों में सबसे अधिक नशे के कारोबार ने  बेतहाशा तरक्की की नशा अगर फल फूल रहा है कि सीधी उंगली पुलिस पर ही उठाई जा सकती है क्योंकि नशा एक अपराध है और अगर वह अपराध हो रहा है तो इसमें पुलिस की  अकर्मण्यता के अलावा और कुछ नहीं

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी को मुख्यमंत्री की नाराजगी भारी पड़ी। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के दो दिन बाद अवस्थी को पद से हटा दिया गया है। अब अवस्थी से तीन साल जूनियर अशोक जुनेजा छत्तीसगढ़ पुलिस के नए मुखिया होंगे। गृह विभाग ने गुरुवार को यह आदेश जारी कर दिया।

1989 बैच के IPS अशोक जुनेजा अभी एंटी नक्सल ऑपरेशन के महानिदेशक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और एसटीएफ के प्रमुख हैं। गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक जुनेजा को अभी पुलिस महानिदेशक का चालू प्रभार दिया गया है। बताया जा रहा है, इसके लिए केंद्र सरकार से औपचारिक अनुमति की जरूरत होती है। जल्दी ही प्रक्रिया पूरी कर उन्हें पूर्णकालिक नियुक्ति दी जाएगी। अभी तक DGP की जिम्मेदारी संभाल रहे 1986 बैच के डीएम अवस्थी अब राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मुख्यमंत्री ने जताई थी नाराजगी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को पुलिस के कामकाज की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने भरी बैठक में कह दिया, मुझे अब आप लोगों से कोई अपेक्षा नहीं बची है। बार-बार कहने के बावजूद पुलिसिंग में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा, उनके सब्र की परीक्षा मत लीजिए। सुधर जाइये नहीं तो मुझे सुधारना आता है।

इस बात पर नाराज थे सीएम

बताया जा रहा है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी चार वजहों से अधिक थी। इसमें सड़कों पर हो रही चाकूबाजी, जुआ-सट्‌टा का अवैध कारोबार, चिटफंड पर कार्रवाई में ढिलाई और ओडिशा से गांजा तस्करी रोक पाने में पुलिस की नाकामी है।

सरकार बदलते ही DGP बने थे अवस्थी

भारतीय पुलिस सेवा 1986 बैच के अधिकारी डीएम अवस्थी छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की विदाई के साथ ही DGP बनाए गए थे। 17 दिसम्बर 2018 को मुख्यमंत्री ने पद की शपथ लेकर सरकार बनाई। 19 दिसम्बर 2018 को 1985 बैच के एएन उपाध्याय को पद से हटाकर पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉर्पोरेशन भेज दिया गया। अब कहा जा रहा है, सरकार ने डीएम अवस्थी से जो अपेक्षाएं पाली थीं, वे ढाई-तीन सालों में पूरी नहीं हुईं। आपराधिक घटनाओं ने सरकार की किरकिरी कराई।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs