दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

एन.टी.पी.सी. लारा में मनाया गया कंपनी का 47 वां स्थापना दिवस

Anil Choubey 08-11-2021 08:21:45


रायगढ़ लारा //// लारा सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन में एन.टी.पी.सी. का 47वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह श्री जे.एस.एस. मुर्थी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा एन.टी.पी.सी. का ध्वजा रोहण किया गया एवं कर्मचरियों को संबोधित करते हुए श्री मुर्थी ने एन.टी.पी.सी. लिमिटेड की विगत वर्षों की उपलब्धियों को साझा करते हुए 

समस्त कर्मचारियों के सतत प्रयास की सराहना की और उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण निर्माण के लिए देश की ऊर्जा जरूरत को पूरा करने के लिए एन.टी.पी.सी. सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपने उद्बोधन में इस बात को विशेष रूप से रेखांकित किया कि पिछले 46 वर्षों में एन.टी.पी.सी. ने खुद को किस प्रकार से आधुनिक ढांचे में ढाला है।

एन.टी.पी.सी. के द्वारा विद्युत उत्पादन के साथ अन्य कई क्षेत्रों में एन.टी.पी.सी. की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए श्री मुर्थी ने उपस्थित लोगों को बताया कि विराट ऊर्जा कंपनी के रूप में असाधारण तौर पर स्थापित किया है एवं समय के साथ-साथ खुद को सिर्फ बिजली उत्पादन तक सीमित ना रखते हुए बिजली उत्पादन, व्यापार एवं परामर्श जैसे सम्पूर्ण मूल्य श्रृंखला में गौरवशाली उपस्थिती के साथ एक विविधतापूर्ण वैश्विक विद्युत कंपनी के रूप में विशिष्ट पहचान बनाते हुए उभर रही है। सन 1975 में आरंभ हुई एन.टी.पी.सी. की गौरवमयी यात्रा अबाध गति से निरंतर जारी है और वर्तमान में यह कंपनी आज 67657.5 मेगावाट स्थापित क्षमता के साथ देश की लगभग एक चौथाई ऊर्जा जरूरत पूरा कर रहा है एवं भविष्य में होने वाले आर्थिक अभिवृद्धि को ध्यान में रखते हुए भविष्य के लिए ठोस कारगर रणनीति बनाई गई है। इसके अंतर्गत वर्ष 2032 तक 130 गेगावाट विद्युत कंपनी बनने की लक्ष्य रखा गया है। इस 130 गेगावाट में से 60 गेगावाट अक्षय ऊर्जा से पूरा करने का भी कार्य योजना बनाया गया है।

श्री मुर्थी ने उद्बोधन में लारा परियोजना की उपलब्धियों को भी कर्मचारियों के मध्य साझा किया। इस वित्त वर्ष में अब तक एन.टी.पी.सी. लारा की विद्युत गृह द्वारा 78 प्रतिशत प्लांट लोड की दर से 6958.8 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया गया है। बिजली उत्पादन के अलावा एन.टी.पी.सी. लारा द्वारा सामुदायिक विकास के लिए स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया करने की उद्देश्य से ग्राम छपोरा एवं महलोई में पानी टंकी बनाकर सभी घरों में शुद्ध पेय जल प्रदान किया जा रहा है। यह कार्य निकटतम और 5 ग्रामों में भी प्रगति पर है। शासकीय विद्यालयों की मेधावी विद्यार्थीयों को मेरिट स्कालरशिप भी प्रदान किया गया है। ग्रामीण किसानों को उन्नत कृषि तकनीक के माध्यम से कृषि कार्य करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिससे कम लागत में ज्यादा पैदावार मिलने से उनका आर्थिक विकास होगा। ग्रामों में तालाबों की सफाई की व्यवस्था की गई है।

उद्बोधन के पश्चात गुब्बारों को आकाश में छोड़ कर खुशी का इजहार किया गया एवं सभी महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, यूनियनों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा केक काटा गया। इस अवसर पर श्री संतोष कुमार झा, महाप्रबंधक (परियोजना), श्री ई.एस.एस. फनीकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन), श्री तपन कुमार बंदोपाध्याय, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), श्री अखिलेश सिंह, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन),  केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट एवं जवानों तथा कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने एन.टी.पी.सी. के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री गुरदीप सिंह का वेबकास्टिंग के माध्यम से सम्बोधन का श्रवण किया। 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs