दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से खेती अधिक लाभकारी बनेगी- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 07-11-2021 18:14:11


छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर 7 नवंबर 2021/// /  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के समीप  नरदहा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत  छत्तीसगढ़ में खरीफ की विभिन्न फसलों के लिए 9 हजार और धान के रकबे में अन्य फसल लेने पर 10 हजार रुपए प्रति एकड़  की दर से किसानों को अनुदान राशि दी जा रही है । इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की सबसे अधिक कीमत मिल रही है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष श्री चोवाराम वर्मा ने शपथ ग्रहण किया। उनके साथ ही नवनिर्वाचित राजप्रधानों ने भी शपथ ग्रहण किया । समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सामाजिक पत्रिका का विमोचन भी किया।

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन के प्रारंभ में समाज के पुरखों और विभूतियों को नमन किया और कहा कि उन्होंने शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह समाज मूलतः कृषक समाज है और स्वतंत्रता आंदोलन,राज्य निर्माण के  साथ खेती किसानी को बढ़ावा देने में इस समाज का बड़ा योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन ने डॉ खूबचंद बघेल के नाम पर स्वास्थ्य योजना , स्वामी आत्मानंद के नाम पर उत्कृष्ट शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल की योजना शुरू की है । इसी तरह डॉ नरेंद्र वर्मा द्वारा रचित गीत 'अरपा पैरी के धार...'' को राजगीत बनाया गया है ‌।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में रासायनिक खाद की कमी है । हमारे देश में करीब 38 लाख मैट्रिक टन रसायनिक खाद की जरूरत है लेकिन देश में अभी करीब 18  लाख मैट्रिक टन रासायनिक खाद का ही उत्पादन हो पा रहा है । छत्तीसगढ़ के  गोठानो में  बने वर्मी और कंपोस्ट खाद के माध्यम से खेती किसानी को बढ़ावा मिला है। इससे जमीन को उर्वर बनाने में तथा उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिली है। इस बात की जरूरत है कि हमारे किसान और ग्रामीण भविष्य में भी वर्मी खाद और कंपोस्ट खाद का उत्पादन बढ़ाए और उसका उपयोग करें । इससे रसायनिक खाद से होने वाली कमी से उनके खेत प्रभावित नहीं होंगे। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के किसानों से हाथ उठाकर शपथ दिलाया की वे गोठानो को पैरा दान करें । उन्होंने उतेरा फसल को बचाने के लिए अपने जानवरों को खुला चरने के लिए बाहर नहीं छोड़ने की अपील भी की। इससे दूसरी फसल उतेरा को लाभ मिलेगा।

समारोह को राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शपथ लेने वाले सभी पदाधिकारियों के साथ समाज के सभी सदस्यों की भी जिम्मेदारी है कि वे समाज को आगे बढ़ाएं । उन्होंने महिलाओं की समानता और आगे बढ़ाने की पैरवी भी की‌।

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में शपथ लेने के उपरांत अपने संबोधन में श्री चोवाराम वर्मा ने कहा कि यह चुनाव एक मिसाल था, जिसमें लोकतांत्रिक तरीके से गांव गांव में मतदान और मतगणना कार्य किया गया। उन्होंने कहा इस समाज ने देश को अनेक गौरवशाली विभूतियां दी है ,उनसे सभी को प्रेरणा लेने और सहयोग से आगे बढ़ने की जरूरत है।  उन्होंने नरदहा के बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री अनंत राम बरछिया के नाम पर करने की घोषणा की। इस अवस

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs