नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर चर्चा में रहते हैं. इस बार कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी पर रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर निशाना साधा. उन्होंने शनिवार को ट्वीट करते हुए पीएम पर आरोप लगाया कि मोदी जी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फेल हैं.
राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि एलपीजी के दाम बढ़ने से लाखों परिवार चूल्हा फूंकने को मजबूर हैं. कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘विकास के जुमलों से कोसों दूर, लाखों परिवार चूल्हा फूंकने पर मजबूर. मोदी जी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फेल हैं

42% परिवारों ने फिर से लड़की से बनाना कर दिया है शुरू
राहुल गांधी ने जिस खबर का हवाला दिया उसमें एक सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर बताया गया है कि रसोई गैस के सिलेंडर के दाम बढ़ने के कारण 42 प्रतिशत परिवारों ने खाना बनाने के लिए फिर से लकड़ी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है.




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments