दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री ने दिवाली, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा और आगे आने वाले त्योहारों के लिए लोगों को शुभकामनाएं दीं

Anil Choubey 06-11-2021 10:17:06


 मोदी ,,, जय जय केदारनाथ ,जय जय भोले बाबा - का जयकारा लगते  रहे

केदारनाथ उतराखंड 05-11-2021 //// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंच गए। प्रधानमंत्री बनने के बाद केदारनाथ धाम की यह उनकी पांचवीं यात्रा है। केदारनाथ पहुंचकर वह भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद यहां पर आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की इस प्रतिमा का निर्माण 2019 में शुरू हुआ था। यह प्रतिमा 13 फुट ऊंची और 35 टन वजनी है। यहां पढ़ें प्रधानमंत्री के दौरे से जुड़े लाइव अपडेट्स-



प्रधानमंत्री ने दिवाली, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा और आगे आने वाले त्योहारों के लिए लोगों को शुभकामनाएं देते हुए अपना संबोधन खत्म किया।
- प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड सरकार की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले कहा जाता था कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी कभी पहाड़ के काम नहीं आती, मगर राज्य सरकार जो नए काम कर रही है उससे पलायन रुकेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। उत्तराखंड ने कोरोना की लड़ाई में जिस तरह का अनुशासन दिखाया वह सराहनीय है। उत्तराखंड ने आज पात्र लाभार्थियों को 100 फीसदी सिंगल डोज लगाने का लक्ष्य हासिल किया है, यह आसान काम नहीं है। उत्तराखंड ने अपने एक-एक नागरिक की जिंदगी बचाई है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश अपने पुनर्निर्माण के लिए नए संकल्प ले रहा है। इस कड़ी में हम आदि गुरु शंकराचार्य को एक नई प्रेरणा के तौर पर देख सकते हैं क्योंकि देश अपने लिए बड़े लक्ष्य तैयार कर रहा है। हमने इसकी समयसीमा भी तैयार की है। तो लोग इस पर सवाल उठाते हैं कि ये जो तय किया है, यह हो भी पाएगा कि नहीं...तब मेरे मुंह से यही निकलता है कि समय के दायरे में बंधकर भयभीत होना अब भारत को मंजूर नहीं है।'


 प्रधानमंत्री ने कहा, 'आज अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। अयोध्या को उसका खोया हुआ गौरव वापस मिल रहा है। 2 दिन पहले ही अयोध्या में भव्य दीपोत्सव हुआ जिसे पूरी दुनिया ने देखा। यूपी में ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का काम तेजी से चल रहा है और पूरा होने की ओर है।'10:25 AM: प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्य में शामिल अधिकारियों, इंजिनियरों और श्रमिकों का आभार जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां की जैसी विषम परिस्थितियां हैं, उनमें काम करना आसान नहीं था। मगर ईश्वर कृपा और श्रमिकों की लगन के चलते काम रुकने नहीं पाया और तय समय में पूरा हो सका।
मोदी ने कहा, 'सरस्वती तट पर घाट का निर्माण हो चुका है। इसके साथ ही मंदाकिनी पर बने पुल से गरुड़ चट्टी के मार्ग को भी सुगम कर दिया गया है। गरुड़ चट्टी से मेरा पुराना नाता भी रहा है। वहां कुछ लोग हैं जो अब भी मुझे पहचान जाते हैं।'

 प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में आए गुजराती श्रद्धालुओं को गोवर्धन पूजा से शुरू होने वाले गुजराती नववर्ष की बधाई दी।
 प्रधानमंत्री ने कहा, 'बाबा केदार आकर मैं यहां के कण-कण में बसी ऊर्जा में खो जाता हूं। बाबा केदार का सान्निध्य ऐसा है, मैं जब भी यहां आता हूं यहीं का होकर रह जाता हूं।'
'जय बाबा केदार, जय बाबा केदार' के उद्घोष के साथ प्रधानमंत्री ने की अपने संबोधन की शुरुआत।
 प्रधानमंत्री मोदी ने पुनर्निर्माण कार्यक्रम के तहत कराए गए कार्यों का किया लोकार्पण। कुछ अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

आदि शंकराचार्य की समाधि का करेंगे लोकार्पण


\साल 2013 में आई आपदा में शंकराचार्य की समाधि भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसे भी दोबारा बनवाया गया है। प्रधानमंत्री इस नई समाधि और कुछ और परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाइव देख रहे हैं।

केदारनाथ में पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां चाक-चौबंद
उधर प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर केदारनाथ धाम में जबर्दस्त तैयारियां की गई हैं। केदारनाथ में मौजूद रहकर तैयारियों को देख रहे उत्तराखंड सरकार में मंत्री धन सिंह रावत ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम आ रहे हैं। वे आदि शंकराचार्य की मूति का लोकार्पण करने वाले हैं। जो नई केदारपुरी यहां बसाई गई है, उसका भी उद्घाटन प्रधानमंत्री के द्वारा किया जाएगा।'

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs