प्रिय धर्मानुरागी देवीयों और सज्जनों ,आप सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी को अवगत कराना चाहेंगे इस वर्ष 4 नवंबर 2021 गुरुवार को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।
प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष दीपावली पर कुछ दुर्लभ संयोग बन रहे है।
1–इस वर्ष दीपावली पर गुरु पुष्यामृत महायोग का निर्माण भी हो रहा है जो कि अत्यंत शुभ माना जाता है।
2– दीपावली पर चार ग्रह तुला राशि में विराजमान रहेंगे सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा। तुला राशि में चार ग्रहों के रहने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
ज्योतिष शास्त्रानुसार सूर्य देव ग्रहों के राजा माने जाते हैं, मंगल को सेनापति, बुध को ग्रहों का राजकुमार और चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। अतः इस वर्ष दीपावली देश,सेना, राजनेता और घर-परिवार सभी के लिए अत्यंत शुभ फल प्रदान करने वाली है।
आध्यात्मिक रूप से दीपावली पर्व अज्ञान रूपी अन्धकार पर ज्ञान रूपी प्रकाश की विजय को दर्शाता है।धार्मिक मान्यतानुसार दीपावली पर्व मनाने का मुख्य कारण यह है कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को भगवान श्री राम चौदह वर्ष के वनवास को पूर्ण कर पुनः अपनी नगरी अयोध्या लौटे थे।अयोध्यावासियों का हृदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा। श्री राम के स्वागत हेतु अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। कार्तिक माह की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दियों की रोशनी से जगमगा उठी। तभी से प्रतिवर्ष (त्रेता युग) हिंदू धर्म में दीपावली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त
अमावस्या तिथि 04 नवंबर को सुबह 05 बजकर 31मिनट से प्रारंभ होगी व रात्रि ( 05 नवंबर को) 03 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी। दिवाली पर




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments