दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद सभी जिला मुख्यालयों में खुलेगा ‘गढ़कलेवा‘

Anil Choubey 06-06-2019 22:44:20


रायपुर,// संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और भाषा पर यहां रहने वाले व्यक्ति को गर्व महसूस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां की संस्कृति के विस्तार के लिए अब हर जिला मुख्यालयों में गढ़-कलेवा शुरू किया जाएगा। जहां आम नागरिक छत्तीसगढ़ व्यंजन का आनंद ले सकेंगे। संस्कृति के विकास पर चर्चा के लिए कलाकारों  को संस्कृति भवन का सभागार भी उपलब्ध कराया जाएगा। 

 

रायपुर स्थित संस्कृति भवन के सभागार में छत्तीसगढ़ के साहित्यकारों, लोक कलाकारों, फिल्म निर्माता-निर्देशकों एवं फिल्म कलाकारों से संवाद के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ी कलाकरों से कहा है कि छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने कारगर सुझाव दें। छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार हर संभव मदद को तैयार है। कलाकारों से चर्चा के पूर्व श्री साहू ने संस्कृति भवन के सभागार में महंत घासीदास जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। 

 

श्री साहू ने कहा कि संस्कृति विभाग सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और संवारने का एक माध्यम है। हम सबकों मिलकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति के विकास की बात सोचना है। कलाकारों से संवाद करने की आज से नई शुरूआत हुई है। यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि कलाकारों के सुझावों के आधार पर अच्छे नियम और कार्ययोजनाएं बनायी जाएंगी। प्राथमिकताओं के आधार पर कार्यों की सूची तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि राजिम पुन्नी मेला में अलग-अलग मंच उपलब्ध कराकर उन्होंने लोक-कलाओं के विस्तार की शुरूआत कर दी गई है। नाटकों के मंचन के लिए कलाकारों को दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम भी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

 

 श्री साहू ने कलाकारों से विस्तार से साहित्यकारों, लोक कलाकारों और छत्तीसगढ़ी फिल्मों से जुड़े कलाकारों और निर्माता निर्देशकों से उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान छत्तीसगढ़ी साहित्य,लोक कला और छत्तीसगढ़ी चलचित्रों के विकास और विस्तार के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श भी किया गया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा विभिन्न मांगे रखी गयी। 

 

संस्कृति विभाग के आयुक्त सह संचालक श्री अनिल कुमार साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ी साहित्य और कला के क्षेत्र में उन्नयन, नवाचार, विस्तार और समस्याओं के निदान के लिए अलग-अलग विद्याओं के लोगों को एक मंच में लाकर संवाद का प्रयास किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में पद्मश्री श्री भारती बंधु, पद्मश्री श्रीमती ममता चंद्राकर, पद्मश्री श्री अनुज शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार श्री रमेन्द्र नाथ मिश्र, लोक कलाकार मोना सेन,श्रीमती सीमा कौशिक, छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन, फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन, नाट्य संघ, लोक कला मंच, के सदस्य सहित कई ख्यातिप्राप्त साहित्यकार, फिल्म और लोक कलाकार उपस्थित थे।  

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs