रायपुर, 03 नवम्बर 2021/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए।
.jpg)
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. आलोक शुक्ला भी उपस्थित थे।
करोना डोज का सत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने केंद्र से एक करोड़ टीके के डोज की मांग की है छत्तीसगढ़ सरकार ने नवंबर दिसंबर माह में करोना रोधी वैक्सीन की एक-एक करोड़ डोज और दो करोड़ सिरिंज उपलब्ध कराने का आग्रह केंद्र सरकार से किया है छत्तीसगढ़ राज्य की जरूरतों के मुताबिक यदि केंद्र सरकार वैक्सीन उपलब्ध कराती है तो इस साल के अंत तक करोना टीके के डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः पत्र लिखा है
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि आपकी वर्चुअल समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य को अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिला इसलिए छत्तीसगढ़ की ओर से यह पत्र लिखा जा रहा है छत्तीसगढ़ में अब तक एक करोड़ 60 लाख 54 हजार से अधिक प्राथमिक डोज और 40,03,272 हजार से अधिक दूसरी डोज लगाई जा चुकी है इस प्रकार प्रथम 80 % डोज रजिस्ट्रेशन के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सका है जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है वीडियो कांफ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के प्रस्तुतीकरण से यह बात साफ है कि छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति डोज की बेहद कमी है प्रस्तुतीकरण में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ में 48 लॉख से अधिक व्यक्तियों को टीके के दूसरे डोज देने की आवश्यकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम में देश के 40 से अधिक जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कम टीकाकरण वाले जिलों में टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की इस वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव के अलावा उच्च अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया लेकिन अपनी बात रखने का मौका ना मिलने से हताशा का माहौल वर्चुअल मीटिंग में बना रहा




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments