जल्द ही रायपुर में उपलब्ध होंगी कैंसर की
जाँच एवं ईलाज के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएँ
अपनी किफायती एवं
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पहचानी जाने वाली संस्थान नारायणा हेल्थ
की रायपुर इकाई एनएच एमएमआई नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में जल्द ही
कैंसर के मरीजों के लिए एक विशेष विंग शुरू होने वाली है. हॉस्पिटल प्रबंधन ने
घोषणा की है कि कुछ ही महीनों में यह कैंसर संस्थान कार्यशील हो जाएगा.
कुशल एवं अनुभवी चिकित्सकों एवं नवीनतम उपकरणों के माध्यम से इस कैंसर
इंस्टिट्यूट में मरीजों को मेडिकल ऑन्कोलॉजी, ट्यूमर सर्जरी एवं रेडिएशन थेरेपी की
सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी. हॉस्पिटल द्वारा पिछले 8 वर्षों से छत्तीसगढ़
के नागरिकों को हृदयरोग, मस्तिष्करोग, किडनीरोग, हड्डीरोग, गुर्दा प्रत्यारोपण,
जोड़ प्रत्यारोपण, छोटे चीरे से सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूतिरोग, फेफड़ारोग एवं
पेटरोग जैसी चिकित्सकीय विधाओं में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है.
“अधिकांश मामलों में जब तक कैंसर का पता चलता है तब तक यह बीमारी काफी
ज्यादा गंभीर हो चुकी होती है. हमारे प्रदेश में धुम्रपान एवं तम्बाखू सेवन के
कारण कई लोगों को मुँह, पेट एवं फेफड़े का
कैंसर होने का जोखिम रहता है. हमारी यही कोशिश होगी कि अधिक से अधिक लोगों की
नियमित जाँच का हम समय रहते कैंसर का पता लगा पायें.” एनएच एमएमआई नारायणा मल्टीस्पेशलिटी
हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर श्री विनीत कुमार सैनी ने कहा. “इस
अत्याधुनिक कैंसर संस्थान में रेडिएशन थेरेपी के लिए नवीनतम ट्रू-बीम लीनियर
एक्सेलरेटर के साथ ही ब्रेकीथेरेपी, कीमोथेरेपी, आईजीआरटी, आईएमआरटी सहित अन्य कई
सुविधाएँ उपलब्ध होंगी” उन्होंने बताया.
एनएच एमएमआई नारायणा
मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के बारे में:
एनएच एमएमआई नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
अगस्त 2011 में तब अस्तित्व में आया जब पहले से स्थापित 56
बेड हॉस्पिटल को अत्याधुनिक उपकरण, सुविधओं,
नवीनतम ऑपरेशन थिएटर और चिकित्सकीय
कौशल से संयुक्त 157 बेड क्षमता वाले हॉस्पिटल में रूपान्तरित किया
गया।
आज यह हॉस्पिटल 216
बेड की क्षमता के साथ मध्यभारत का अग्रणी चिकित्सकीय संस्थान बन गया है जो हृदयरोग, मष्तिस्क
विज्ञान, गुर्दारोग और हड्डीरोग जैसे क्षेत्रों में
विस्तृत एवं उत्कृष्ट सेवाएं दे रहा है।
हॉस्पिटल का
लगभग 1.26 लाख वर्ग फुट इमारती क्षेत्र 3
एकड के परिसर में फैला है। रायपुर शहर के सबसे शांत इलाके में बसा यह हॉस्पिटल
मरीजों शीघ्र स्वस्थ्यलाभ के लिए सबसे उपयुक्त जगह है।
नारायणा हेल्थ के
बारे में:
चिकित्सा जगत की सारी स्पेशलिटीस के साथ
नारायणा हेल्थ भारत का एक जाना-माना
नाम बन गया है। सन 2000
में बैंगलोर में 225 बेड क्षमता के पहले हॉस्पिटल के बाद निरंतर प्रगति करते हुए
यह संस्थान देश भर में 22 अस्पताल, 7 हार्ट सेंटर और
Cayman द्वीप (ब्रिटिश क्षेत्र)
में हेल्थ सिटी के साथ एक विस्तृत नेटवर्क के रूप में उभरा है जिसकी कुल बेड
क्षमता 5,600 से ज्यादा है।
अधिक जानकारी के लिए: www.narayanahealth.org
World class
diagnosis and treatment facilities will soon be available in Raipur
NHMMI Narayana Multispeciality Hospital is a Unit of Narayana
Health, a multispeciality hospital chain in India known for its high quality
affordable healthcare services. For the past 8 years, the hospital has been
providing comprehensive care in various medical fields like Cardiology, Cardiac
Surgery, Neurology, Spine Surgery, Kindey Transplant, Orthopaedics, GI Surgery
etc – all under one roof and now a new speciality is going to be added in the
hospital. The hospital management has announced that a dedicated cancer wing
will soon be functional.
With the help of state-of-the-art infrastructure, latest
technology and best of clinical talent, this Cancer institute will provide
medical oncology, chemotherapy, cancer surgery and radiotherapy to the cancer
patients.
“In most cases, cancer is detected only in later stages. By
then the treatment of this disease becomes very difficult. In our state,
incidents of oral and lung cancer are on the rise due to tobacco use. Our goal
will be to screen cancer patients as early as possible so that the patients can
be provided timely treatment.” said Mr Vineet Kumar Saini, Facility Director,
NHMMI Narayana Multispeciality Hospital. “This cancer institute will be
equipped with latest TrueBeam linear accelerator, Brachytherapy, Chemotherapy,
IGRT, IMRT and many more facilities.” he added.
About
NHMMI Narayana Multispeciality Hospital, Raipur
MMI Narayana
Multispecialty Hospital, Raipur came into existence in August 2011 when the
earlier hospital was transformed from 56 beds to 157 beds in January 2012 by
incorporating state-of-the-art equipment and facilities with modernized
operation theatres as well as the best of clinical talent. The hospital is
spread over three acres with around 1.26 lacs square feet of built-up facilities.
Set amidst one of the most tranquil locations in Raipur, the hospital makes it
an ideal place to recover and rejuvenate faster.
About Narayana Health:
With
all superspeciality tertiary care facilities that the medical world offers,
Narayana Health is a one-stop healthcare destination for all. Founded by Dr.
Devi Shetty and headquartered in Bengaluru, Narayana Health group is the second
largest health care provider in the country in terms of operational bed count.
The first facility was established with approximately 225 operational beds in
2000 at NH Health City in Bengaluru. The
Company today, runs a chain of multispecialty, tertiary and primary healthcare
facilities across India with a network of 24 hospitals and 7 heart centres and
a single hospital overseas at Cayman Islands with over 6,200 operational beds
across all its centres and potential to reach a capacity of around 7,300 beds.|




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments