
रायपुर30 अक्टूबर 2021 //// प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला के साथ किये गये अभद्र व्यवहार के कारण प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल को पार्टी संगठन की धारा-6(ग) के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से तत्काल निलंबित कर दिया है।
राजीव भवन प्रांगण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा जिसमें सनी अग्रवाल काफी तेस में आकर अमरजीत चावला को आपत्तिजनक शब्दों से सूचित कर रहे हैं अचानक हुए इस दृश्य को देखते हुए पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भोंचाके रह गए मामले को सार्वजनिक रूप से बिगड़ते देख कर उन्होंने अनुशासन का कठोर कदम उठाते हुए सन्नी अग्रवाल की प्राथमिक सदस्य ही समाप्त कर दी




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments