धमतरी//
प्री मानसून के आने से पहले कल छत्तीसगढ़ में धमतरी, बालोद और गरियाबंद जिले में 60 से 70 किलोमीटर की रफ़्तार से तेज हवाओं के साथ भरी वरिश भी हुई, लोगों को
जहां गर्मी से राहत मिली वही पेड़ों के उखड़ने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई, करीब 300 बिजली के खंभे जमींदोज हो गए तीन
श्रमिकों की मौत भी हो गई.| करीब 3:00 बजे से आंधी का तांडव शुरू हुआ और 5:00 बजे तक चलता रहा इस बीच भारी
बारिश और तेज हवाओं ने एक बार फिर यह चेतावनी दी है यदि
पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करोगे तो कुछ इसी
तरीके से होगा|
प्रदेश के
कई जिलों में बुधवार शाम आंधी तूफान से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई 60 से 70 किलोमीटर रफ्तार से चली तेज हवाओं
ने सैकड़ों की संख्या में पेड़ उखाड़ दिए धमतरी से दुर्ग की तरफ जाने वाले
राजमार्ग पर कई पेड़ गिरे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई धमतरी के पास श्यामा तराई
में आंधी रुकने के बाद एक दीवार ढह जाने से 3 लोगों की मौत हो गई कांकेर जिले
के चरमा इलाके में बड़ी संख्या में पेड़ टूटने से बिजली के खंभों को भारी नुकसान
पहुंचा है धमतरी में 5:15 बजे बिजली सप्लाई बंद हुई वह 10:30 बजे तक सामान्य नहीं हो पाए थी बिजली विभाग के सूत्रों ने माना
है कि आंधी तूफान के कारण बलौदा, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर ,बलोदा बाजार में विधुत अवरोध हुआ है जादा क्षेत्र में पेड़ों के गिरने से
विधुत लाइन बड़े पैमाने में क्षति पंहुची है हुई है 11 केवीए के छे फीडरों सहित इंसुलेटर्स टूट गए हैं
इन्हें सुधारने में टीम जुटी हुई है धमतरी में विधुत अवरोध हुआ है धमतरी जिला तथा
पलारी क्षेत्र में अनेक गांव में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है सुधार कार्य तेजी से जारी है
छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज के चेयरमैन शैलेश शुक्ला ने कहा है कि
आंधी तूफान से बिजली में भारी अवरोध आया है लेकिन हमारी पूरी टीम मुस्तैदी के साथ सुधरने
में लगी हुई हैं पल-पल की जानकारी मेरे पास आ रही हैं जल्दी ही विधुत व्यवस्था ठीक हो जाएगी अक्सर प्री
मानसून के वक्त ऐसा होता है कि बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से यह क्षति पूर्ति
में अवरोध होता है प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार अभी क्षेत्रों में लगभग 300 खंबे टूटने की जानकारी प्राप्त
हुई है जिससे विधुत आपूर्ति बाधित हुई है उन्होंने कहा है कि मैदानी इलाकों में सुधर कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया
हे अधिकारियों को तत्काल सुधार कर पूर्ण बहाली करने के निर्देश दिए गए हैं
आंधी के कारण जिस तरीके से विधुत उपभोक्ताओं को विधुत में अवरोध हुआ है उसके लिए वह
जल्दी से जल्दी विधुत व्यवस्था दुरुस्त हो यह हमारा पहला प्रयास है




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments