थानेदार निलंबित जांच कमेटी का गठन कर दिया गया एसपी कलेक्टर मौके पर थानों का घेराव कर रहे हैं ग्रामीण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जांच के आदेश दे दिए हैं
मंत्री टीएससिंह देव ने कहां है कि ऐसे मौके पर पुलिस वहां मौजूद क्यों नहीं थी जब जुलूस निकाला जा रहा था इसकी जांच होगी और उन्होंने घायल और मृतक पर अपनी संवेदनाएं जताते हुए कहा है कि घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है मैं जल्दी ही वहां पर प्रशासन और से जुड़े हुए लोगों को भेज रहा हूं
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने संवेदना व्यक्त करते हुएकहा है कि छत्तीसगढ़ में जाट माफिया पूरी तरीके से सक्रिय है सरकार फेल है मृतकों को 50 लाख और घायलों को 10 लाख का मुआवजा दिया जाना चाहिए
पत्थलगांव जसपुर ///// पत्थलगांव में धार्मिक जुलूस के निकलने के वक्त एक तेज रफ्तार कार ने जुलूस में शामिल लोगों को रोंध्ते हुए निकल गई जिसमें 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और एक शख्स की मौत घटनास्थल पर हो गई है अचानक हुई इस घटना से पूरे धार्मिक जुलूस में अफरा-तफरी मच गई लोगों ने गाड़ी का पीछा करके कुछ दूर पर उसको पकड़ लिया पकड़ कर ड्राइवर की धुलाई के साथ उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है और गाड़ी को आग के हवाले कर दिया है जशपुर एसपी विजय अग्रवाल ने कहा है कि दो शख्स को गिरफ्तार किया है जांच जारी है दोनों ही आरोपी मध्य प्रदेश सिंगरौली के रहने वाले हैं
आरोपी1.बबलू विश्वकर्मा पिता राधेश्याम विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी सिंगरौली , बैढ़न
2. शिशुपाल साहू पिता रामजन्म साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बरगवान थाना बरगवां जिला सिंगरौली
दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी हैं एवं छत्तीसगढ़ से पास हो रहे थे। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधि अनुसार कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है।
हमारे संवाददाता ने जानकारी देते हुए कहा है कि गाड़ी में गांजा भरा हुआ था और बहुत ही तेज रफ्तार से वह गाड़ी बैढ़न सिंगरौली की तरफ जा रही थी की यह हादसा हो गया ऐसा लग रहा था जैसे गाड़ी को का कोई पीछा कर रहा था और वह भाग रहा हो पत्थलगांव में यह ऐतिहासिक जुलूस हर वर्ष निकाला जाता है इसके लिए सड़क को पूरी तरीके से बंद कर दी जाटी है लेकिन ना जाने कैसे यह सड़क खुली थी और वाहनों का आना जाना हो रहा था यह जांच का विषय है बहराल पूरी घटना को लेकर जुलूस ने थाने को घेर रखा है पुलिस एसपी कलेक्टर घटनास्थल पर पहुंच गए




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments