दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कवर्धा में तनाव के बीच महिलाओं ने मंत्री अकबर पर जताया भरोसा,

Anil Choubey 14-10-2021 13:59:34


55 महिलाओं ने रायपुर आकर किया कांग्रेस प्रवेश

रायपुर /// कवर्धा में पिछले करीब दस दिनों से चल रही धर्म और संप्रदाय की सियासत के बीच बुधवार को कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर के रायपुर शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय में एक अलग ही नजारा दिखाई दिया। कवर्धा की करीब 55 महिलाओं ने मंत्री निवास पंहुचकर कांग्रेस प्रवेश किया। इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज्य में नेतृत्व और श्री अकबर के प्रति विश्वास की भावना प्रदर्शित की। खास बात ये है कि कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाओं ने वहां भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के क्रियाकलाप पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कवर्धा के लोग एक शांतिप्रिय समाज के सदस्य हैं। इन लोगों को धार्मिक आधार पर बहकाकर या भड़काकर किसी भी तरह की राजनीति सफल नहीं होने वाली है।
कवर्धा शहर से लेकर विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज के गांवों में रहने वाले सैकड़ो महिला पुरूषों ने पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस प्रवेश किया है। यह सिलसिला जारी था, इसी बीच 3 अक्टूबर को कवर्धा में हुई एक घटना की वजह से तनाव और बाद में हिंसा का वातावरण बना था। शहर में हालात बिगड़ने पर कर्फ्यु भी लगाया गया था। हांलाकि अब वहां सर्वसमाज और प्रशासन के प्रयास से माहौल सामान्य होते जा रहे हैं। लेकिन सियासी दांवपेंच अब भी जारी है।
 

महिलाओं ने जताया विश्वास
 

कवर्धा से रायपुर मंत्री श्री अकबर के निवास कार्यलय पंहुची महिलाओं ने प्रवेश के बाद कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र के नेता और सरकार के मंत्री मोहम्मद अकबर की कार्यप्रणाली और रीति-नीति पर पूरा विश्वास है। उनके नेतृत्व में कवर्धा क्षेत्र में निरंतर विकास के कार्य हो रहे हैं। सबसे प्रमुख बात ये है कि क्षेत्र का कोई भी निवासी अपनी परेशानी, समस्या या प्रशासन, सरकार से संबंधित कोई भी मांग श्री अकबर के समक्ष रख सकता है। यही नहीं जो भी काम शासकीय नियम के अनुरूप होते हैं वे पूरे कराए जाते हैं।
इन महिलाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश
बुधवार को रायपुर में मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाओं में अधिकांश पवनतरा गांव की है। इनके नाम इस प्रकार हैं:- चंद्रिका साहू, पार्वती गोंड, केसर गोंड, हेमलता यादव, यमुना गोंड़, धान बाई गोंड, सुकवारो पटेल, निर्मला पटेल, सुशीला गोंड, गीता साहू, जनिया बाई, भगवंतीन, राम्हीन साहू, द्रोपदी साहू, मंजू सेन, रमशिला गोंड, ललिता गोंड, प्रमिला पटेल, मेहतरिन  धोबी, शांति बाई, रामफुल साहू, जलकुंवर साहू, चंद्रिका साहू, ललिता धुर्वे, रम्हौतिन साहू, हरकुंवर पटेल, इंद्राबाई पटेल, शांति बाई साहू, निशा खरे, जानकी साहू, रामफूल, कौशिल्या, बदन गोड़, संतोषी मरार, धनकुंवर साहू, अलवंतिन. दामिनी धुर्वे, अमरिका मानिकपुरी, सीता निषाद, प्रेमबाई, पंचकुंवर, बिराजो, सुशीला साहू, सरस्वती साहू, प्रमीला पटेल, मेहतरीन, रमीला, सुशीला पटेल, धनकुंवर,संतोषी, रजवंतीन, सुमित्रा, नैन कुंवर एवं फूल बाई।

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs