दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

JSPL Foundation extends last date for 4th edition of Rashtriya Swayamsiddh Samman nomination

Anil Choubey 11-10-2021 17:56:09


Applications and Nominations can be filled through a simple online process at www.jsplfoundation.com

  Rashtriya Swayamsiddh Samman to identify and honour Change Makers from across India for their societal contributions  Call for Entries for this Pan India initiative to honour Change Makers from across India is extended to October 20, 2021 An honorarium of Rs. 1 Lakh each will be given to such Individuals & Organisation  

Raipur, October 11, 2021: //// Responding to the request from various individuals and organisations across the country, JSPL Foundation, the CSR arm of Jindal Steel & Power Ltd (JSPL), has extended the last date for nomination for the 4th Edition of its Rashtriya Swayamsiddh Samman - 2021 to October 20 2021. Like the previous three editions, this Pan India initiative will honour 20 Change Agents from India for their exemplary societal contributions and achievements.

The Foundation has received more than 400 entries and encourages individuals and organisations to apply or nominate deserving entries for the Award. The application and nomination forms, along with the details of the Award, are available on www.jsplfoundation.com

An honorarium of Rupees 1 Lakh each will be awarded to each selected winner in an Award Ceremony. The Award will be presented in 10 categories:

Agriculture / Rural Development, Art & Culture, Education, Entrepreneurship & Livelihood, Environment, Health, Innovation / Technology, Sports, Public Service / Social Service, and Women Empowerment. In addition, individuals and organisations making significant efforts to support the community during the COVID-19 pandemic would also be honoured under special category.

Shallu Jindal, the Chairperson of JSPL Foundation, said, “Several persons and organisations are making excellent contributions to social development despite hardships. The Rashtriya Swayamsiddh Samman is a celebration of the indomitable human spirit that strives to change our society.  During the last three editions, we have received overwhelming responses from various parts of the country and have honoured various individuals and organisations from the grassroots for their exemplary contributions. More such individuals, such organisations and individuals should come forward to participate in the fourth edition of this pan India initiative and share their Untold Stories of Courage, which will inspire others”.

JSPL Foundation instituted the ‘Rashtriya Swayamsiddh Samman’ in 2015 to identify, reward and nurture social innovators and change-makers from the grassroots in India.

The award was instituted to honour the unsung heroes who overcame adversities in their lives to create their own unique identity, displaying exemplary courage, commitment and dedication towards their cause.

OP Jindal Global (Deemed to be University) is the Knowledge Partner for the awards and will be responsible for earmarking the parameters and finalising the awardees with the help of four panels of Regional juries and one panel of National jury.

Entries from across India will be assimilated into four Zones - North, East, West and South. Four panels of regional juries will assess the entries to evaluate entries based on identified parameters and shortlist deserving Individuals & Organisations from the respective regions. The shortlisted entries from each region will then be placed before an eminent panel of National Jury to select the Awardees, who will be honoured in an Award Presentation to be held in New Delhi.

जेएसपीएल फाउंडेशन ने राष्ट्रीय स्वयंसिद्ध सम्मान नामांकन की तिथि 20 अक्टूबर

 

    

बदलाव लाने वाले अग्रणी व्यक्तियों और संस्थाओं को अनुकरणीय सामाजिक योगदान के लिए दिया जाता है सम्मान  चयनित व्यक्तियों या संस्थाओं को 1-1 लाख रुपये की मानद राशि प्रदान की जाती है

   www.jsplfoundation.com पर ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

रायपुर, 11 अक्टूबर 2021 –/// देश भर के विभिन्न व्यक्तियों और संस्थाओं के अनुरोध पर जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) की सीएसआर शाखा, जेएसपीएल फाउंडेशन ने राष्ट्रीय स्वयंसिद्ध सम्मान के चौथे संस्करण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 अक्टूबर कर दी है। पिछले तीन संस्करणों के अनुरूप राष्ट्रीय स्वयंसिद्ध सम्मान-2021 के लिए अखिल भारतीय स्तर पर समाज में बदलाव लाने वाले 20 व्यक्तियों या संस्थाओं को उनके अनुकरणीय सामाजिक योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक चयनित व्यक्ति अथवा संस्था को 1 लाख रुपये की मानद पुरस्कार राशि और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाएगा।  

फाउंडेशन को अभी तक 400 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। योग्य व्यक्तियों और संस्थाओं को पुरस्कृत करने के लिए यह तिथि आगे बढ़ाई गई है। जो व्यक्ति या संस्था पूरी लगन और समर्पण के साथ सामाजिक उत्थान का कार्य कर रहे हैं, वे अपने विवरण के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और नामांकन फॉर्म www.jsplfoundation.com पर उपलब्ध हैं।

यह सम्मान 10 श्रेणियों में प्रदान किया जाता हैः-

कृषि एवं ग्रामीण विकास, कला एवं संस्कृति, शिक्षा, उद्यमिता एवं आजीविका, पर्यावरण, स्वास्थ्य, नवोन्मेषण (इनोवेशन) एवं तकनीक (टेक्नोलॉजी), खेल, जनसेवा एवं समाजसेवा, और महिला सशक्तीकरण। इसके अलावा, कोविड-19 महामारी के दौरान समुदायों की मदद करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को भी विशेष श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा।

जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने कहा, “कई व्यक्ति और संगठन कठिनाइयों के बावजूद सामाजिक विकास में उत्कृष्ट योगदान कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसिद्ध सम्मान अदम्य मानवीय भावना का उत्सव है जो हमारे समाज में बदलाव लाने का एक सद्प्रयास है। पिछले तीन संस्करणों के दौरान इस सम्मान के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से जबरदस्त समर्थन मिला है और ग्रासरूट स्तर पर काम करने वाले अनेक व्यक्तियों और संस्थाओं को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। जेएसपीएल फाउंडेशन आह्वान करता है कि इस अखिल भारतीय पहल के चौथे संस्करण में भाग लेने के लिए वे सभी व्यक्ति और संस्थाएं आगे आएं, जो अपने उपक्रम और साहस की अनकही कहानियां समाज के साथ साझा करना चाहते हैं, जो दूसरों को प्रेरित करे।

जेएसपीएल फाउंडेशन ने भारत में ग्रासरूट स्तर पर सामाजिक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं की पहचान करने, उन्हें पुरस्कृत करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए 2015 में 'राष्ट्रीय स्वयंसिद्ध सम्मान' की स्थापना की।

इस पुरस्कार की स्थापना उन गुमनाम नायकों को सम्मानित करने के लिए की गई है, जिन्होंने अपने जीवन में विपरीत परिस्थितियों को पार कर अपनी अनूठी पहचान बनाई, अनुकरणीय साहस, प्रतिबद्धता और अपने उद्देश्य के प्रति समर्पण का प्रदर्शन किया।

ओपी जिन्दल ग्लोबल यूनिवर्सिटी स्वयंसिद्ध सम्मान की नॉलेज पार्टनर है, जो क्षेत्रीय जूरी के चार पैनलों व राष्ट्रीय जूरी के एक पैनल की मदद से मापदंडों को निर्धारित करने और पुरस्कार विजेताओं के अंतिम रूप से चयन में अपनी भागीदारी निभाती है।

इस पुरस्कार के लिए देश भर से आई प्रविष्टियों को चार क्षेत्रों - उत्तर, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में श्रेणीकृत किया जाएगा। क्षेत्रीय निर्णायक मंडल के चार पैनल पहचान किए गए मापदंडों के आधार पर प्रविष्टियों का मूल्यांकन करेंगे और संबंधित क्षेत्रों के योग्य व्यक्तियों और संस्थाओं का चयन करेंगे। प्रत्येक क्षेत्र से चयनित प्रविष्टियों को राष्ट्रीय जूरी के एक प्रतिष्ठित पैनल के समक्ष रखा जाएगा, जिनमें से चयनित व्यक्तियों या संस्थाओं को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs