मावलंकर शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ से महिला वर्ग के 16 सहित 67 निशानेबाज योग्य घोषित
रायपुर, 9 अक्टूबर 2021 ///// – छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में युवाओं ने खूब दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता के लिए 220 प्रविष्टियां आई थीं, जिनमें से 67 प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय स्तर पर कल से 30 अक्टूबर तक अहमदाबाद में चलने वाली जीवी मावलंकर प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। छत्तीसगढ़ सशस्त्र सुरक्षा बल की चौथी बटालियन की माना स्थित फायरिंग रेंज में आज प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेताओं को जेएसपीएल के प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट अफेयर्स) श्री प्रदीप टंडन ने पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री प्रदीप टंडन ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि छत्तीसगढ़ के निशानेबाजों को इस साल दूसरी बार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिला है जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल कर सकें। प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता में भाग लेने वालों की संख्या बढ़ रही है, जो उत्साह का विषय है। विशिष्ट अतिथि जेएसपीएल, रायपुर के बिजनेस यूनिट हेड श्री नीलेश टी. शाह ने भी खिलाड़ियों की सफलता की शुभकामनाएं दीं और कहा कि जेएसपीएल सदैव युवाओं को प्रेरित करता रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन के महासचिव राकेश गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल की प्रेरणा से इस प्रतियोगिता का आयोजन वर्ष 2002 से प्रतिवर्ष किया जा रहा है। हमें गर्व है कि आज प्रदेश के अनेक युवा इस मंच के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निशानेबाजी एक ऐसा खेल है, जो हमें शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी तंदुरुस्त रखता है और हमारी तंदुरुस्ती में ही हमारी सफलता का राज छिपा है।
गौरतबल है कि माना में आयोजित प्रतियोगिता में 0.22 बोर राइफल, एयर राइफल, एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन पुरुष, महिला और जूनियर (पुरुष), जूनियर (महिला), युवा एवं दिग्गज श्रेणियों में किया गया। इस वर्ष इस प्रतियोगिता में 20 महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। राकेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि श्री प्रदीप टंडन और विशिष्ट अतिथि श्री नीलेश टी. शाह का धन्यवाद किया कि उन्होंने प्रतियोगिता स्थल पर आकर युवाओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जेएसपीएल-रायपुर के यूनिट हेड श्री अरविंद तगई, श्री दुर्गेश वशिष्ठ, रविंदर सिंह सैंडो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मावलंकर शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए चयनित प्रतिभागी, जिनमें 16 लड़कियां आशीष बहादुर, अभिनव साहू, नतिक खान, आमिर सुहैल सिद्दीकी, अमित सिंह ठाकुर, मो. ज़ैद जिया, कोमल श्रीवास, प्रवेश चड्ढा, मोनिका शर्मा, खिलेंद्र मगेन्द्र, भव्य कुमार मेंढेकर, नीरज निखिल साइमन, महेश साधुराम सहारे, कृष्णा कश्यप, अंजल गगन ज़ानौर, कुंवर कार्तिक सिंह, शुभम गुप्ता, सुयोग जैन, हिमांशु प्रधान, मिज्बाह ढेबर, चंचल साहू, प्रांजूश्री साइमन, जसवासी राजनंदिनी देवी, मृणालिका कुमार, धनिष्ठा साहू, आनंद गोयल, विक्रम सिंह सिसोदिया, शौर्य सिसोदिया, रविंदर सिंह सैंडो, आयुष वर्मा, ऐश्वर्य सोनी, विनीत सिंह, यशस्वी सिंह, ज्योति साहू, अपूर्वा केसरवानी, साडिया यूनुस, वैभव अग्रवाल, आर्यन अली चिस्ती, अक्षत शुक्ला, यशस्वी सिंह, चिन्मय बगाड़िया, देवाकृत सिंह झाला, स्नेहा, विभोर डागा आदि।

20 days long GV Mavalankar Shooting Championship to start from tomorrow in Ahmedabad
Raipur, 9 October 2021. //// Youth showed great stamina in the state level shooting competition organized under the aegis of Chhattisgarh Pradesh Rifle Association here. 220 entries were received for this competition, out of which 67 participants have qualified for the GV Mavalankar competition to be held in Ahmedabad from tomorrow that will last on 30 October. After qualifying the Mavalankar Championship, shooters can participate in the national championship. At the conclusion of the competition at Mana's firing range of 4th Battalion of Chhattisgarh Armed Security Forces today, Mr. Pradeep Tandon, President (Corporate Affairs), JSPL complimented shooters for a brighter future.
While felicitating the winners of the state level shooting competition, Chief Guest of the program Mr. Tandon said, it is a matter of pride that Chhattisgarh youth are getting second opportunity in a year to excel at the national level. Guest of honor of the program Mr. Nilesh T. Shah also complimented players for a grand tomorrow.
General Secretary of the Chhattisgarh Pradesh Rifle Association Mr. Rakesh Gupta said on the occasion that with the inspiration of Mr. Naveen Jindal, Chairman, Jindal Steel and Power Limited (JSPL), the competition is being organized every year since 2002. We are proud that many youths of the state are participating in national-level competitions through this platform. He said that 67 contestants, who qualified in this competition, will get an opportunity to participate in Mavalankar Shooting Championship.
Mr. Gupta said that the competition held here, include .22 Bore Rifle, Air Rifle, Air Pistol and 25 Meter Pistol Shooting in Men, Women and Junior (Men), Junior (Female), Youth and Veteran categories. This year 20 also participated in women groups. Unit Head Mr. Arvind Tagai, Mr. Durgesh Vashisht, Ravinder Singh Sando, etc. were present among others on the occasion.
16 girls among selected shooters for Mavalankar Championship
Ashish Bahadur, Abhinav Sahu, Natik Khan, Aamir Suhail Siddiqui, Amit Singh Thakur, Mohd. Zaid Jia, Komal Srivas, Pravesh Chadha, Monica Sharma, Khilendra Magendra, Bhavya Kumar Mendhekar, Neeraj Nikhil Simon, Mahesh Sadhuram Sahare, Krishna Kashyap, Anjal Gagan Janour, Kunwar Karthik Singh, Shubham Gupta, Suyog Jain, Himanshu Pradhan, Mizbah Dhebar, Chanchal Sahu, Pranjushree Simon, Jaswasi Rajnandini Devi, Mrinalika Kumar, Dhanishta Sahu, Anand Goyal, Vikram Singh Sisodia, Shaurya Sisodia, Ravinder Singh Sandow, Ayush Verma, Aishwarya Soni, Vineet Singh, Yashasvi Singh, Jyoti Sahu, Apoorva Kesarwani, Sadia Yunus, Vaibhav Agarwal , Aryan Ali Chisti, Akshat Shukla, Yashasvi Singh, Chinmay Bagadia, Devakrit Singh Jhala, Sneha, Vibhor Daga etc.




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments