दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

राम वन गमन पर्यटन परिपथ >> नवीन स्वरूप में नवनिर्मित माता कौशल्या मंदिर का नवरात्रि को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ

Administrator 06-10-2021 09:51:34


********पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने चंदखुरी में कौशल्या माता मंदिर सौंदर्यीकरण और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का किया निरीक्षण51 फीट ऊंची आकर्षक भगवान श्री राम की मूर्ति का हो रहा है निर्माणसात अक्टूबर से तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन: चलेगा भजन, रामायण और प्रवचन से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगेश्री राम के चौदह वर्ष वनवास काल में छत्तीसगढ़ वन-गमन से जुड़ीस्मृतियों को संजोने तैयार हो रहा है पर्यटन परिपथ*******

रायपुर, 06 अक्टूबर 2021//////पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज आरंग विकासखण्ड स्थित चंदखुरी स्थित भारत वर्ष के एक मात्र माता कौशल्या मंदिर में चल रहे जीर्णाेंद्धार और सौंदर्यीकरण कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने राम-वन-गमन पर्यटन परिपथ के तहत कौशल्या माता मंदिर का परिवर्तित स्वरूप में 7 अक्टूबर को होने वाले भव्य शुभारंभ हेतु रेनोवेशन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर आमसभा के लिए निर्धारित स्थल की तैयारियों का भी जायजा लिया और अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूरा करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री श्री साहू ने कार्यक्रम स्थल में आगंतुकों के लिए पेयजल, कूलर अथवा पंखा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को लाईट लोडिंग की स्थिति में बिजली व्यवस्था दुरूस्थ रखने के निर्देश दिए।
पर्यटन मंत्री श्री साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की दूर दृष्टि सोच से और परिकल्पना से भगवान श्री राम चंद्र जी के वनवास काल से जुड़े छत्तीसगढ़ में स्थलों को चिन्हांकित कर उन्हें राम-वन-गमन पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के रूप में 75 स्थानों को चिन्हांकित किया गया है। इनमंे 9 स्थान प्रमुख है, जहां पर्यटन की दृष्टिकोण से आवश्यक सौंदर्यीकरण एवं सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के लिए चयनित सड़कों के किनारे-किनारे वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसके अलावा शेष स्थानों को भी राम वन गमन पर्यटन परिपथ के स्वरूप में पिरोने तथा बच्चे, बूढ़े एवं महिलाओं आदि सभी तरह के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इस दौरान जरूरत की आवश्यक सुविधाएं सड़क, बिजली, पानी, चाय, नाश्ता, भोजन, ठहरने की उचित व्यवस्था करने का कार्य भी किया जा रहा है। इस पर्यटन परिपथ को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को धार्मिक एवं आध्यामिक परिवेश के साथ प्रदेश़ की प्राकृतिक सुन्दरता का अहसास हो सके।
पर्यटन मंत्री श्री साहू ने बताया कि माता कौशल्या मंदिर परिसर में 51 फीट का भव्य श्रीराम भगवान की मूर्ति का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा आकर्षक एवं सुन्दरता से भरपूर भव्य गेट का भी निर्माण हो रहा है, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगा। मंदिर के चारों ओर दो तालाब है, जिसका सौंदर्यीकरण किया गया है। जिससे प्राकृतिक सौंदर्य की झलक देखकर लोगों को आनंद मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सोच है कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण से पर्यटन स्थलों के समीप रहने वाले स्थानीय लोगों को रोजगार मिले, छत्तीसगढ़ संस्कृति और कलाकृतियों को पहचान मिले, उनके उत्पादों को विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध हो।


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 7 अक्टूबर को नए स्वरूप में माता कौशल्या मंदिर से पर्यटन परिपथ का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। छत्तीसगढ़ मंे भगवान राम से जुड़ी स्मृतियों को संजोने मां कौशल्या के आंगन में समारोह की भव्य तैयारी जोरों पर है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 7 अक्टूबर को चंदखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही श्री बघेल माता कौशल्या के प्राचीन मंदिर परिसर के विकास और सौन्दर्यीकरण का उद्घाटन भी करंेगे। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के प्रथम चरण में भगवान श्रीराम के वनवास से जुड़े प्रमुख रूप से सीतामढ़ी-हरचौका, रामगढ़, शिवरीनारायण, तुरतुरिया, चंदखुरी, राजिम, सिहावा, जगदलपुर और रामाराम को विकसित किया जा रहा हेै।


इस अवसर पर्यटन मण्डल के चेयरमेन श्री अटल श्रीवास्तव, पर्यटन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., प्रबंध संचालक श्री यशवंत कुमार, रायपुर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs