दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री ने नगर निगम रायपुर मुख्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण

Anil Choubey 02-10-2021 19:45:41


रायपुर, 02 अक्टूबर 2021////  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज यहां नगर निगम रायपुर मुख्यालय परिसर महात्मा गांधी सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल, नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ सहित एमआईसी मेम्बर, पार्षद, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभात मलिक सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि राज्य सरकार बापू की परिकल्पना के अनुरूप ग्राम स्वराज और स्वावलंबन सहित उनके आदर्शों पर चलकर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन दीन-दुखियों और देश की सेवा के लिए समर्पित था, वे सादगी की प्रतिमूर्ति थे।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs