दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने का दिया न्यौता

Anil Choubey 01-10-2021 16:36:36


बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाक़ात

रायपुर, 1 अक्टूबर 2021   / //// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बस्तर सांसद व बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष श्री दीपक बैज के नेतृत्व में आये बस्तर दशहरा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने बस्तर दशहरा पर्व-2021 में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने दशहरा पर्व के आमंत्रण के लिए समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 75 दिनों तक चलने वाला यह पर्व हरेली अमावस्या से लेकर अश्विन शुक्ल पक्ष के 13वें दिन तक मनाया जाता है। इस वर्ष 8 अगस्त को पाटजात्रा पूजा विधान के साथ इस पर्व की शुरुआत हो चुकी है। वर्तमान में रथ का निर्माण चल रहा है। 6 अक्टूबर को काछनगादी पूजा, 8 अक्टूबर से प्रतिदिन नवरात्र पूजा व रथ परिक्रमा पूजा विधान, 12 अक्टूबर को बेल पूजा तथा 19 अक्टूबर को मावली माता एवं श्री दंतेश्वरी माई की विदाई पूजा विधान सम्पन्न होगा।

बस्तर दशहरा पर्व बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा व सामजिक समरसता का प्रतीक है। चालुक्य नरेश पुरुषोत्तम देव द्वारा पुरी के जगन्नाथ मंदिर जाकर रथपति की उपाधि के साथ वापस लौटने के प्रतीक स्वरूप रथ उत्सव गोंचा व दशहरा का आयोजन किया गया था। सांसद श्री दीपक बैज ने कहा कि वर्ष भी दशहरा पर्व का कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष श्री अर्जुन कर्मा, श्री बलराम मांझी, श्री प्रेम मांझी, श्री पदम चालकी, श्री बोलो चालकी, श्री सतीश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs