रायपुर//// भारतीय किसान संघ के नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा है कि देश की पूरी संपत्ति को बिक्री के लिए रख दिया गया है आने वाले दिनों में देश में कंपनी राज दिखने लगेगा युवा मजदूर बनकर रह जाएंगे टिकैत राज्य महापंचायत में किसान नेताओं के साथ हूंकार भर रहे थे उन्होंने कहा कि राज्य में किसान आंदोलन का विस्तार किया जाएगा मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि देश को बांटने की कोशिश हो रही है
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजिम में भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में देश भर से आए हुए किसान नेताओं ने अपनी अपनी बातें राखी सभी ने एक स्वर में कहा कि यह तीन काले कानूनों को सरकार पहले रद्द करें तभी कोई बातचीत हो सकती है टिकेट ने कहा किसान और मजदूर दोनों आने वाले दिनों में बहुत बुरे समय से गुजरने वाले हैं मोदी सरकार सिर्फ कारपोरेट घराने की ही सरकार है वह उन्हीं के बारे में सोचती है और उन्हीं की उंगलियों में नाचती है
.jpg)
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में किसान नेता श्री राकेश टिकैत ने सौजन्य मुलाकात की। श्री टिकैत राजिम में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आए थे। इस अवसर पर सर्वश्री युद्धवीर सिंह चौधरी, राजाराम त्रिपाठी, सौरभ बी.के, हरप्रीत सिंह रंधावा और अवनीत सिंह उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने सामाजिक कार्यकर्ता और नर्मदा बचाओ आंदोलन की संस्थापक सुश्री मेधा पाटकर, डॉ. सुनीलम, श्री बलदेव सिंह सिरसा, श्री नंदकुमार बघेल, श्री गौतम बंधोपाध्याय, श्री हरप्रीत सिंह रंधावा, श्री अवनीत सिंह, श्री प्रकाश ओझा और रिन्कू रंधावा शामिल थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments