दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

किसान पेंशन योजना के लाभार्थी को अब 3000 दिए जाने के निर्णय पर आईफा ने दी बधाई

Anil Choubey 02-06-2019 20:03:05


कोंडागांव// मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण के तुरंत बाद किसानों के पेंशन का दायरा बढ़ाने का जो निर्णय किया है, उसका अखिल भारतीय किसान महासंघ (आइफा) ने स्वागत किया है तथा इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर बधाई दी है. डॉक्टर त्रिपाठी ने यह भी कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि, किसानों की बेहतरी के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना शेष है और आपके द्वारा इस दिशा में उठाए गए हर  सकारात्मक कदम का हम  समर्थन करेंगे।

आइफा के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजाराम त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में किसानों के मुद्दों को उठाने के लिए विभिन्न किसान संगठनों से सुझाव मांगे थे. इसी संदर्भ में नई दिल्ली में आठ मई को  श्री राजनाथ सिंह जी के निवास पर भाजपा के संकल्प पत्र निर्माण समिति की बैठक भी आयोजित की गई थी, जिसमें कि अखिल भारतीय किसान महासंघ आईफा के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजाराम त्रिपाठी के द्वारा  देश के सभी वरिष्ठ किसानों को पेंशन दिए जाने का सुझाव दिया गया था,जिसे भाजपा की संकल्प पत्र समिति ने सर्वसम्मति से पारित करते हुए अपने चुनावीसंकल्प पत्र में शामिल किया  था.  अब जबकि भारतीय जनता पार्टी की पुनः सरकार बनी तो प्रधानमंत्री ने अपनी पहली ही कैबिनेट की बैठक में किसानों की पेंशन तीन हजार रुपये करने तथा संख्या के लिहाज से और किसानों को शामिल करने का निर्णय किया है, जो स्वागत योग्य है. डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि हालांकि हम लोगों की मांग न्यूनतम 4 से 5 हजार रुपए पेंशन की थी, फिर भी सरकार के इस फैसले से किसानों का मनोबल तो बढ़ेगा ही , साथ ही  कृषि क्षेत्र में जो नाउम्मीदी घर कर गई थी, उससे उबरने में सहायता मिलेगी. किसानों में आत्मविश्वास लौटेगा. उन्होंने कहा कि किसान की मौत के बाद उसकी विधवा को भी 1500 रुपये की पेंशन, सरकार की महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है.

आइफा की ओर से डॉ त्रिपाठी ने आज प्रधानमंत्री को इस आशय का एक आभार ज्ञापन पत्र ईमेल से भेजा है और इस पत्र में उनसे आग्रह किया गया है कि किसानों की अन्य कई समस्याएं है, जिनकी बराबर चर्चा तो होती है, लेकिन उसके निराकरण के लिए ठोस और जमीनी स्तर पर प्रयास नहीं होते, वैसे मुद्दों को प्रधानमंत्री प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करेंगे. डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि किसान हो या कृषि क्षेत्र इसमें नीतिगत बदलाव की जरुरत है. तभी भारतीय कृषि का शुक्लपक्ष आएगा. उन्होंने उम्मीद की है कि वर्तमान की केंद्र सरकार बड़े व ठोस फैसले लेने में सक्षम है और उम्मीद की जा रही है कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दो गुनी करने की प्रधानमंत्री ने जो वादा किया है, वह उसे निर्धारित समय में अमल में ले आएंगे.

 

www.farmetsfederation.com

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs