दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री ने जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया

Administrator 27-09-2021 07:50:59


रायपुर 27 सितम्बर 2021 / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर के रावांभाटा स्थित श्री सुदर्शन संस्थानम में गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने उनके उपदेश का श्रवण भी किया।

जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती श्री सुदर्शन संस्थानम् में आयोजित 2 दिवसीय प्रांतीय संगोष्ठी एवं सत्संग समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर आए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चर्चा के दौरान शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी को छत्तीसगढ़ में गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी कर गौठानों में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है, जिसका किसान भी स्वप्रेरणा से खेतों में उपयोग कर रहे हैं। इससे छत्तीसगढ़ जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि अब राज्य सरकार की योजना गोबर से बिजली बनाने की है। इसकी संभावनाओं का अध्ययन किया जा रहा है। शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी ने इन कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, बिलासपुर विधायक श्री शैलेष पांडेय, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs