रायपुर // एडवोकेट जनरल कनक तिवारी को हटाकर नए एडवोकेट जनरल की
नियुक्ति हो गई है नए एडवोकेट जनरल सतीश वर्मा ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया है, पिछले एक
सप्ताह से लगातार इस्तीफे की
खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी कनक तिवारी इन वायरल खबरों का खंडन भी कर रहे थे लेकिन ऐसा लग रहा था कि उनके
खंडन का खबरों पर कोई असर नहीं है, कि तभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से
कह दिया की कनक तिवारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है वायरल
खबर की पुष्टि मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल ने तो कर दी थी| इस पुष्टि पर
कनक तिवारी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पुरजोर विरोध करते हुए लिख दिया की जब मैं ने
इस्तीफा दिया ही नहीं है तो मंजूर कैसे हो गया मामला दिलचस्प हो गया
एडवोकेट जनरल की पोस्ट भी संविधान पोस्ट थी सो पोस्ट से
भ्रम की स्थिति निर्मित हो गई,
वर्तमान में लॉ मंत्रलय मोहम्मद अकबर के पास है . सो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए मीडिया मंत्री जी सामने आए और उन्हें विस्तार से बताया कि इनकी एक
चिट्ठी सरकार को मिली थी जिसमें उन्होंने अपने कार्य को करने में असमर्थता जाहिर
की थी सरकार ने उस पर गंभीरता से विचार किया और उसे इस्तीफा समझ कर मंजूर कर लिया | अब
यह देखने लायक बात है, की
चिट्ठी का पूरा मजनून क्या था क्या कनक तिवारी परेशान थे




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments