दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

तेन्दूपत्ता संग्रहण कोरोना संकट की घड़ी में लगी आय की झड़ी

Anil Choubey 23-09-2021 09:17:13


**********  छत्तीसगढ़ में 522 करोड़ रूपए के 13.05 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण समस्त 12.14 लाख तेन्दूपत्ता संग्राहकों को हो चुका भुगतान शत-प्रतिशत मुख्यमंत्री  बघेल के निर्देश पर मई-जून के दो माह में ही 502 करोड़ का हो चुका था भुगतान  ************

रायपुर, 23 सितंबर 2021  //// छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष 2021 के दौरान तेन्दूपत्ता संग्रहण सीजन में 522 करोड़ रूपए से अधिक की राशि के 13 लाख 5 हजार 710 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है। इस दौरान तेन्दूपत्ता संग्रहण करने वाले समस्त 12 लाख 14 हजार 372 संग्राहकों को 522 करोड़ रूपए की राशि का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा वनवासियों के हित में लिए गए अहम फेसले के फलस्वरूप राज्य में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को इनमें से केवल 2 माह मई तथा जून में ही 502 करोड़ 49 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका था। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि इससे राज्य के आदिवासी-वनवासी सहित तेन्दूपत्ता संग्राहकों को कोरोना संकट की विषम परिस्थिति में रोजी-रोटी की कोई समस्या नहीं आयी और उन्हें तेन्दूपत्ता के संग्रहण से बहुत बड़ा सहारा मिला। इस तरह सभी वनवासियों सहित तेन्दूपत्ता संग्राहकों की जिन्दगी में कोरोना संकट की घड़ी में भी आय की झड़ी लग गई।

राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष राज्य में सर्वाधिक तेन्दूपत्ता संग्रहण करने वाले 5 वन मंडलों में पूर्व भानुप्रतापपुर, बलरामपुर, सुकमा, बीजापुर तथा पश्चिम भानुप्रतापपुर शामिल हैं। इनमें पूर्व भानुप्रतापपुर वन मंडल के अंतर्गत 36 करोड़ 53 लाख रूपए की राशि के 91 हजार 320 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है। इसके पश्चात् बलरामपुर वन मंडल के अंतर्गत 36 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि के 90 हजार 526 मानक बोरा तथा सुकमा वन मंडल के अंतर्गत 30 करोड़ 37 लाख रूपए की राशि के 75 हजार 914 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है। बीजापुर वन मंडल के अंतर्गत 30 करोड़ 16 लाख रूपए की राशि के 75 हजार 395 मानक बोरा और पश्चिम भानुप्रतापपुर वन मंडल के अंतर्गत 30 करोड़ 5 लाख रूपए की राशि के 75 हजार 120 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है।

इसी तरह वन मंडलवार दंतेवाड़ा में 4 करोड़ रूपए की राशि के 10 हजार 395 मानक बोरा, जगदलपुर में 6 करोड़ की राशि के 14 हजार 802 मानक बोरा, दक्षिण कोण्डागांव में 5 करोड़ रूपए की राशि के 12 हजार 446 मानक बोरा तथा केशकाल में 8 करोड़ 44 लाख रूपए की राशि के 21 हजार 107 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है। नारायणपुर में 6 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि के 15 हजार 322 मानक बोरा, कांकेर में 13 करोड़ 75 लाख रूपए की राशि के 34 हजार 364 मानक बोरा तथा राजनांदगांव में 26 करोड़ 22 लाख रूपए की राशि के 65 हजार 559 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है। खैरागढ़ में 13 करोड़ 88 लाख रूपए की राशि के 34 हजार 698 मानक बोरा, बालोद में 8 करोड़ 15 लाख रूपए की राशि के 20 हजार 383 मानक बोरा तथा कवर्धा में 15 करोड़ 20 लाख रूपए की राशि के 38 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है।

वन मंडलवार धमतरी में 9 करोड़ 16 लाख रूपए की राशि के 22 हजार 890 मानक बोरा, गरियाबंद में 27 करोड़ 96 लाख रूपए की राशि के 69 हजार 890 मानक बोरा, महासमुंद में 29 करोड़ 95 लाख रूपए की राशि के 74 हजार 871 मानक बोरा तथा बलौदाबाजार में 8 करोड़ 35 लाख रूपए की राशि के 20 हजार 877 मानक बोरा तेन्दूत्ता का संग्रहण किया गया है। बिलासपुर में 11 करोड़ 89 लाख रूपए की राशि के 29 हजार 715 मानक बोरा, मरवाही में 7 करोड़ 78 लाख रूपए की राशि के 19 हजार 440 मानक बोरा तथा जांजगीर-चांपा में 01 करोड़ 51 लाख रूपए की राशि के 3 हजार 763 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है।

इसी तरह रायगढ़ में 17 करोड़ 88 लाख रूपए की राशि के 44 हजार 702 मानक बोरा, धरमजयगढ़ में 28 करोड़ रूपए की राशि के 70 हजार 157 मानक बोरा, कोरबा में 17 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि के 42 हजार 960 मानक बोरा तथा कटघोरा में 26 करोड़ 37 लाख रूपए की राशि के 65 हजार 932 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है। जशपुर में 9 करोड़ 32 लाख रूपए की राशि के 23 हजार 297 मानक बोरा, मनेन्द्रगढ़ में 12 करोड़ 80 लाख रूपए की राशि के 32 हजार मानक बोरा, कोरिया में 8 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि के 20 हजार 996 मानक बोरा, सरगुजा में 12 करोड़ 26 लाख रूपए की राशि के 30 हजार 645 मानक बोरा तथा सूरजपुर में 23 करोड़ 28 लाख रूपए की राशि के 58 हजार 207 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs