दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कुरिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल ग्रामीणों को दे रहा बारहमासी आवागमन की सुविधा

Anil Choubey 17-09-2021 18:28:45


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जून माह में वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान किया था पुल का लोकार्पण

रायपुर, 17 सितम्बर 2021 /// कभी बारिश की वजह से दो-तीन दिन तक जिन गांवों में आवागमन मुश्किल हो जाता था। आज वहीं उच्च स्तरीय पुल बन जाने से बारिश का मौसम खुशियों का पैगाम लेकर आ रहा है। बात हो रही है, धमतरी से 20 किलोमीटर दूर भखारा रोड पर स्थित ग्राम पंचायत कोर्रा और आस पास लगे गांवों की। कोर्रा और चरोटा के बीच यहां कुरिया नाला पर 120 मीटर लंबा उच्च स्तरीय पुल बनाया है, लोक निर्माण विभाग के सेतु संभाग ने। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जून माह में एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान उक्त उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण भी किया था। कुरमातराई-भेण्ड्रा-कोर्रा मार्ग पर कुरिया नाला में सात करोड़ 76 लाख रूपए की लागत से यह पुल दिसम्बर 2020 में बनकर तैयार हुआ। इस पुल के बन जाने से कोर्रा, जोरातराई, खपरी, सिलौटी, तर्रागोंदी, जुगदेही, सौराबांधा, गाड़ाडीह, रामपुर, हंचलपुर, टिपानी, बोरझरा, चरौटा, लोहारपथरा, भेण्ड्रा, रींवागहन, कुरमातराई, ईर्रा, बागतराई, मड़ईभाठा इत्यादि 23 गांवों को सीधा-सीधा फायदा हुआ है। राह से गुजरते हुए कुरूद जनपद सदस्य श्री पुरषोत्तम सिन्हा ठहर कर प्रसन्नता व्यक्त करते हैं। वे इस पुल के बन जाने से आने वाले समय में क्षेत्र के विकास की बड़ी संभावनाओं को लेकर भी आश्वस्त हैं।

        वहीं कोर्रा के सरपंच श्री चोआराम साहू बताते हैं कि यह पुल कोर्रा सहित आसपास के गांववासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उच्च स्तरीय पुल से ग्रामीणों की बुनियादी सुविधा-कृषि, शिक्षा, व्यापार इत्यादि में इजाफा हुआ है। वहीं गांव के पूर्व उप सरपंच और कृषक श्री टीकाराम साहू कहते हैं कि पुल बन जाने से कोर्रा में हर तरह से कृषि, व्यापार, व्यवसाय और दैनिक कार्यों के लिए लोगों का आवागमन बढ़ा है। मोबाइल रिपेयर शॉप के संचालक श्री देवेन्द्र साहू भी इस बात से सहमत हैं और हामी भरते हुए बताते हैं कि अब उनके दुकान में दोगुना ग्राहक पहुंच रहे हैं।  कोर्रा के श्री भीम साहू कहते हैं कि बारिश का मौसम इस पुल से गुजरने वालों के लिए बड़ा मनोरम दृश्य लेकर आता है। पहले जब रपटा हुआ करता था, तो बारिश के समय लोग दूर से पुलिया को देख वापस लौट जाते थे और बारिश का पानी नीचे होने का इंतजार करते थे। मगर अब 120 मीटर ऊंचा पुल ना केवल राहगीरों को भारी बारिश में भी आवागमन की सुविधा मुहैय्या करा रहा है, बल्कि गांव और आसपास के लोग पुल के नीचे बहते पानी को देखने और उस नजारा का लुत्फ लेने भी पहुंच जाते हैं। गौरतलब है कि कुरिया नाला पर 120 मीटर लंबे पुल की दोनों ओर कुल 331 मीटर पहुंच मार्ग भी विभाग द्वारा बनाया गया है। यह मार्ग कोर्रा की ओर 226.30 मीटर और चरोटा की ओर 105 मीटर लंबा है। इस पुल की चौड़ाई 12.90 मीटर है। यह पुल कोर्रा सहित आसपास के गांवों की 46 हजार 230 की आबादी को बारहमासी आवागमन की सुविधा मुहैय्या करा रहा है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs