बचेली :/// एसडीएम प्रकाश कुमार भारद्वाज प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार की बहुराष्ट्रीय कंपनी GAIL अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ( भारत सरकार का उपक्रम) में प्रकाश कुमार भारद्वाज चयन किया है छत्तीसगढ़ राज्य में रहकरइस बड़े प्रोजेक्ट में सक्षम अधिकारी ( सीए ) के पद पर प्रतिनियुक्ति की है।
जानकारी के मुताबिक GAIL कम्पनी नागपुर से रायपुर होते हुए झासेगुडा तक में लगभग 475 किलोमीटर की पाइपलाइन का विस्तारिकरण किया जाने वाला है। इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए भूमिअधिग्रहण का कार्य किया जाना है भारद्वाज को इसी काम के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दंतेवाड़ा जिले से निकलकर सीधे बहुराष्ट्रीय कंपनी GAIL में प्रतिनियुक्ति एक तरह से बड़ी जिम्मेदारी राज्य सरकार ने सौंपी है। आपको बता दे कि श्री भारद्वाज राज्य प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के अधिकारी है व वर्तमान में संयुक्त कलेक्टर एसडीएम बड़े बचेली के 2019 अगस्त से प्रथम एसडीएम रहे है। इससे पूर्व वे सरगुजा,कोयलीबेड़ा, कांकेर में अपनी सेवाएं दे चुके है।
प्रकाश कुमार भारद्वाज बतौर एसडीएम बचेली व किरंदुल में अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रहे थे। कोरोना काल मे इनके द्वारा महामारी की रोकथाम हेतु की गई व्यवस्थाओ व सराहनीय कार्यो को हमेशा याद किया जाएगा।
लॉक डाउन के समय एनएमडीसी के सहयोग से पालिका प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को राशन किट का वितरण किया गया जिससे कि आर्थिक रूप से3 कमजोर लोगो को राहत मिली।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments