दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

असाधारण प्रतिभा से मलखंब में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर नाम रोशन कर रहे अबूझमाड़ के मानु ध्रुव

Anil Choubey 11-09-2021 10:38:31


अबूझमाड़ के 70 मल्लखम्भ खिलाड़ियों कोे दिया जा रहा है नियमित  प्रशिक्षण  

राहुल सिंह

नारायणपुर 11 सितंबर 2021 -///  नारायणपुर जिले के ओरछा ( अबूझमाड़ ) के छोटे से गांव आसनार निवासी 12 वर्षीय मानु ध्रुव पिता श्री केराम ध्रुव अपनी असाधारण प्रतिभा से मलखंब में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। मानु ने मलखंब जूनियर प्रतियोगिता में व्यक्तिगत श्रेणी में अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 01 गोल्ड एवं राज्य स्तर पर 2 गोल्ड मेडल हासिल किये हैं। इसके साथ ही पूरी टीम को राष्ट्रीय स्तर पर 01 गोल्ड प्राप्त हुआ हैं। मानु ध्रुव के पिता श्री केराम ध्रुव अबूझमाड़ ओरछा के ग्राम आसनार में ही रहते हैं। इनके पिता खेती-किसानी करते हैं तथा माता भी दिहाड़ी मजदूरी करती है, जिससे घर-परिवार का पालन-पोषण हो रहा है। इतनी विषम परिस्थितियां होने के बावजूद मानु ध्रुव में खेल के प्रति लगन कम नहीं हुई और लगातार अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाते आ रहे हैं।

     मानु ध्रुव के प्रशिक्षक श्री मनोज प्रसाद ने बताया कि वह 12 वर्ष का है। इसके मलखंब से जुड़ने के संबंध में उसने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में इसने मलखम्ब खेल को देखा था। छोटे-छोटे बच्चों को मलखंब करते देख उसके मन में भी इस खेल के प्रति रूची जागृत हुई। प्रशिक्षक श्री मनोज ने बताया कि जब वह देवगांव के पोटा केबिन में बच्चों का सलेक्शन करने गया तो मानु ध्रुव में इस खेल के प्रति लगाव को देखा तब से उसे वह प्रशिक्षण दे रहा है। इसके बाद वह लगातार निपुणता हासिल करते गया और आज विषम परिस्थितियों में भी नारायणपुर का नाम रोशन कर रहा है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उसने कई प्रमाण पत्र एवं पदक हासिल किये हैं। उसका मलखंब से इतना जुड़ाव हो गया है कि उसने अपने साथ आसपास के बच्चो को भी मलखंब से जोड़ा है। मानु ध्रुव की प्रतिभा और हासिल पदकों के कारण भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा 10 हजार रूपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति दी जा रही है। मलखंभ के प्रशिक्षक श्री मनोज प्रसाद द्वारा वर्ष 2017 से क्षेत्र के बच्चों को मलखंभ का विशेष अभ्यास कराया जा रहा है। जिससे यहां के बच्चे अन्य राज्यों में जाकर मलखंभ का बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, और अपने जिले एवं राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं।

जिला प्रशासन द्वारा मल्लखम्भ खेल को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभागियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके अभ्यास हेतु आवश्यक सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इस हेतु 14 लाख 45 हजार की राशि मलखंम्भ प्रशिक्षण हेतु तथा 6 लाख रुपये खेल सामग्री हेतु प्रदान किया गया है। प्रषिक्षण केन्द्र में कुल 120 खिलाड़ी पंजीकृत है, जिसमें लगभग 70 खिलाड़ी नियमित प्रषिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रषिक्षण में 40 बालक तथा 30 बालिका शामिल है। इस प्रषिक्षण केन्द्र से लगभग 40 प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व किया गया है। मल्लखम्भ खेल प्रषिक्षण हेतु खेलो इंडिया लघु केन्द्र संचालन हेतु प्रस्ताव खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा भारत सरकार को भेजा गया है। 32वीं राष्ट्रीय मलखम्भ चैम्पियनषिप बिलासपुर में जिले के मलखंभ खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण पदक एवं 3 कास्य पदक प्राप्त कर चुके हैं। जिले के मलखम्भ खिलाड़ी दिल्ली, मुंबई, गुजरात, गोवा एवं तमिलनाडू में भी अपना प्रदर्षन दिखा चुके हैं। प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल ने अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान मल्लखंभ के खिलाड़ियों के प्रदर्षन को देखा था, और उसकी प्रषंसा अपने मासिक रेडियो वार्ता में भी किया था।

 


 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs