राम प्रताप मिश्र साकेती
देहरादून, 05 सितंबर /// । भारत नेपाल संबंधों और रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए नेपाल सेना के सैन्य प्रशिक्षण और सिद्धांत के महानिदेशक मेजर जनरल निरंजन कुमार श्रेष्ठ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल के साथ भारतीय सैन्य अकादमी पहुंचे जिसमें 9 सदस्य शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल को भारतीय सैन्य अकदमी में प्रशिक्षण व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा सैन्य अकादमी परिसर में एक संक्षिप्त अविन्यास और विल्ड शील्ड का भ्रमण कराकर उसकी प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदर्शित की गई। प्रतिनिधि मंडल ने भारतीय सैन्य अकादमी में चल रहे परिवर्तनों की सराहना की। नेपाल सेना के जनरल ने पूर्व कमिशन प्राप्त कर रहे नेपाली जैंटलमेंन कैडटों से बातचीत की। अब तक 148 नेपाली जैंटलमेंन कैडेटों को प्रशिक्षित किया गया है जो भारत और नेपाल दोनों सेनाओं के लिए गर्व का विषय है। जनरल रूकमंगुड कटवाल तथा जनरल मान सिंह गुरूंग 1969 और 1973 में नेपाल सेना में सेनाध्यक्ष तक पहुंचे। हाल के पासिंग आउट परेड में समीक्षा अधिकारी के रूप में नेपाल के सेना के प्रमुखों की अगवानी की गई। आईएमए युद्ध स्मारक पर एक भव्य परेड में मेजर जनरल निरंजन कुमार श्रेष्ठ ने माल्यार्पण कर भारतीय सेनानियों को नमन किया तथा कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से द्विपक्षीय सौहार्द बनाने में मदद मिलती है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments