राम प्रताप मिश्र साकेती ,, ब्यूरो चीफ उत्तराखंड
देहरादून ///// उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल इन दिनों पूवार्ेत्तर राज्यों के दौरे पर है। उन्होंने गुवाहाटी में भारतीय एथलेटिक्स इतिहास की स्वर्ण परी एवं महिला फर्राटा धाविका हिमा दास को सम्मानित किया साथ ही उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
असम के दो दिवसीय दौरे के दौरान गुवाहाटी में विधानसभा अध्यक्ष ने आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप की महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल विजेता एवं विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में 20 दिन में 5 गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय एथलीट हिमा दास से मिलकर उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

हिमा दास आईएएएफ विश्व अंडर-20 चैम्पियनशिप में किसी भी प्रारूप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं।हिमा ने 2019 में पांच स्वर्ण पदक हासिल किए थे। एथलीट हिमा दास को विगत माह असम पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हिमा दास युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है, उन्होंने एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतकर विश्व के पटल पर भारत को गौरवान्वित किया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि हिमा को उनके राज्य में पहुँच कर सम्मानित करना उनके लिए भी गर्व का विषय है। विधानसभा अध्यक्ष ने हिमा दास के उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही उनके परिजनों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
.jpg)
असम के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने शनिवार को गुवाहाटी में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर असम के पूर्व स्पीकर एवं उत्तराखंड स्पीकर के बीच अपने अपने राज्यों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। वहीं असम के पूर्व स्पीकर ने उत्तराखंड विधानसभा सत्र से संबंधित विषयों पर भी उत्तराखंड स्पीकर से जानकारी ली।इस अवसर पर असम के पूर्व स्पीकर ने शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उत्तराखंड स्पीकर का स्वागत किया।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments