दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

उत्तराखंड कांग्रेस ,, आसमन छूती महंगाई के विरोध में पुतला फूंका

Anil Choubey 04-09-2021 09:51:15


राम प्रताप , ब्यूरो चीफ उत्तराखंड

देहरादून। /// कांग्रेस भाजपा को घेरने का कोई अवसर नहीं छोड़ रही है। आसमान छूती हुई महंगाई के दामों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बल्लूपुर चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कार्यक्रम संयोजक महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में यह पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से जहां आम आदमी परेशान है  वहीं आए दिन रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। कांग्रेस की सरकार के समय में 300 -400 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर आज 900 रुपये के पार चला गया है। पहले ही लोग कोरोना महामारी से पीड़ित थे और ऊपर से कमरतोड़ महंगाई आ गई है पूर्व में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से महंगाई कम करने का वादा किया था परंतु आज उन सारे वादों की हवा निकल गई है।

पूर्व राज्य मंत्री व पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनीष कुमार ने भी कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है महंगाई अपने साथ लेकर आई है उनके राज में महंगाई ने नए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं अर्थव्यवस्था बुरी तरीके से भरभरा कर निम्न स्तर पर आ गई है और गिरती हुई अर्थव्यवस्था का बोझ केंद्र सरकार ने आम आदमी पर डाल दिया है चाहे खाद्य पदार्थों हो, चाहे तेल हो या अन्य सामान हो सब में महंगाई ने गरीब आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है इस सरकार को गरीब व आम जनता के दुख दर्द से कुछ लेना देना नहीं है केवल अपनी नाकामियों छुपाने के लिए यह लोग महंगाई पर महंगाई थोपे जा रहे हैं यह सरकार जमाखोरों

की सरकार है और बड़े बड़े पूंजीपतियों के हाथों में खेल रही है जिसका खामियाजा देश और प्रदेश की जनता को उठाना पड़ा है कांग्रेस पार्टी  इन दमनकारी नीतियों और महंगाई के विरुद्ध चुप नहीं बैठने वाली है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि भाजपा ने देश को बर्बादी  पे लाकर छोड़ दिया है इन्होंने झूठे वादे करके सत्ता हासिल करी और अब जनता को गुमराह कर रहे हैं।

इस अवसर पर अशोक मल्होत्रा, मोहन जोशी, अमन बत्रा, होरीलाल ,सरदार हरचरण सिंह, महेश जोशी ,गंभीर , हरजीत सिंह ,विक्की नायक , श्रीमती नीलम, दीपा चौहान ,अनुराग जगतरा, राजेंद्र सिंह मौर्य, नन्हे बाबू मोरिया, रामबाबू सैनी ,विजय सैनी, सुधीर चौधरी, मोहित ग्रोवर ,आशु ,आरव जोशी, राजीव प्रजापति ,हिमांशु भंडारी ,नवीन भट्ट ,मनजीत शर्मा ,अंकित शर्मा, कमल राणा, फिरोज, आशु, ध्रुव ,आदित्य, प्रवीण प्रतीक शर्मा ,मंजू, त्रिपाठी, रितु नंदा ,संजय शर्मा पंडित वाणी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs