दिव्य-दूत

बस्तर बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास में NMDC मदद करने में सबसे आगे >>> महेश कश्यप सांसद बस्तर NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित

जेएसपीएल रायगढ़ ने जीता ’एनर्जी कन्जर्वेशन अवार्ड’

Anil Choubey 03-09-2021 11:06:14


ग्रीनटेक फाउंडेशन की ज्यूरी ने प्रदान किया पुरस्कार

 

सीओओ छत्तीसगढ़ श्री दिनेश कुमार सरावगी को मिला ’लीडिंग डायरेक्टर’ पुरस्कार

रायगढ़. जिंदल स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड समूह के रायगढ़ संयंत्र ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हासिल की है। ग्रीनटेक फाउंडेशन द्वारा जेएसपीएल रायगढ़ को वर्ष 2020-21 का ’एनर्जी कन्जर्वेशन अवार्ड’ प्रदान किया गया है। साथ ही कंपनी के सीओओ छत्तीसगढ़ श्री दिनेश कुमार सरावगी को ’लीडिंग डायरेक्टर अवार्ड’ के लिए चुना गया। कश्मीर के सोनमर्ग में आयोजित भव्य समारोह में श्री सरावगी ने दोनों ही पुरस्कार ग्रहण किए।

देश के सबसे बड़े उद्योग समूहों में से एक, जेएसपीएल का रायगढ संयंत्र अपनी उपलब्धियों के लिए फिर से सराहा गया है। नई दिल्ली के ग्रीनटेक फाउंडेशन ने संयंत्र को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट उपलब्धियों, प्रयासों और उपायों के आधार पर वर्ष 2020-21 के ’ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार’ के लिए चुना। इनमें संसाधनों का प्रभावी प्रबंधन, ’वेस्ट हीट रिकवरी’ के माध्यम से न्यूनतम ऊर्जा उपयोग के साथ इस्पात उत्पादन शामिल हैं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता की भी सराहना की गई।

इसके साथ ही जेएसपीएल के सीओओ छत्तीसगढ़़ श्री दिनेश कुमार सरावगी को ग्रीनटेक फाउंडेशन ने ’लीडिंग डायरेक्टर अवार्ड’ से सम्मानित किया है। भारत के सबसे बड़े उद्योग समूहों में से एक, जेएसपीएल की कई प्रमुख परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने और औद्योगिक-सामाजिक विकास को लेकर उनके विजन के आधार पर श्री सरावगी को इस पुरस्कार के लिए चुना गया। पुरस्कार के लिए देशभर के उद्योग समूहों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं। पुरस्कार की ज्यूरी ने सभी प्रविष्टियों की जांच और अध्ययन के बाद श्री सरावगी को पुरस्कार के लिए चुन लिया। 

पुरस्कार वितरण समारोह कश्मीर के सोनमर्ग में आयोजित किया गया था। इसमें ग्रीनटेक फाउंडेशन के द्वारा डाॅ. फारूख अब्दुल्ला, श्री कमलेश्वर शरण, श्री वीपी महावर सहित उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री सरावगी ने कहा कि ’यह पुरस्कार असल में जेएसपीएल की सोच और कार्यपद्धति को मिला है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन श्री नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है। पिछले कुछ समय में हमने कई उतार-चढ़ाव देखे। अब एक बार फिर जेएसपीएल समूह सफलता की बुलंदियों को छूने की तैयारी में है।’ उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय कंपनी के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल के नेतृत्व को देते हुए विश्वास जताया कि कि आने वाले वर्षों में कंपनी, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना हरसंभव योगदान देने के अपने लक्ष्य के प्रति और भी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेगी।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs