दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किसानों के हित में बड़ा ऐलान

Anil Choubey 30-08-2021 19:26:26


 अकाल प्रभावित किसानों को भी सरकार देगी प्रति एकड़ ₹9000 की मदद पंडवानी कलाकार श्री पुनाराम निषाद एवं मदन निषाद की जीवनी के प्रकाशन की घोषणा

रायपुर/30 अगस्त 2021 //// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अभी राज्य के कई क्षेत्रों में अल्पवृष्टि और अनावृष्टि के चलते अकाल की स्थिति निर्मित हो गई है। छत्तीसगढ़ की सरकार हर विपदा में किसानों के साथ खड़ी है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत पंजीकृत जिन किसान भाइयों ने अभी खरीफ सीजन में धान, कोदो -कुटकी, अरहर की बुवाई की है, यदि वर्षा के अभाव में उनकी फसल खराब हो जाती है। चाहे उत्पादन हो अथवा न हो, उन्हें सरकार प्रति एकड़ 9000 रुपये की सहायता देगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां मछुआ कांग्रेस के राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अकाल से प्रभावित होने पर भी सभी पंजीकृत किसानों को भी छत्तीसगढ़ सरकार गिरदावरी सर्वे के आधार पर प्रति एकड़ 9000 रुपये या 10000 रू. के मान से मदद देगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर पंडवानी के मूर्धन्य कलाकार श्री पुनाराम निषाद और श्री मदन कुमार निषाद के जीवनी को प्रकाशित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ी को पुरखों के योगदान की जानकारी प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों की भावनाओं, परंपराओं तीज- त्यौहारों एवं मान्यताओं का सम्मान और छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने इस मौके पर राजीव गांधी किसान न्याय  योजना, गोधन न्याय योजना, बिजली बिल हाफ सहित अन्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अब भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की मदद देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की गई है। उन्होंने इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लोगों को 1 सितंबर से पंजीयन कराने का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर एयरपोर्ट का नामकरण मछुआ समाज की आराध्य श्रीमती बिलासा देवी के नाम पर किया गया है। राज्य में पहली बार मछुआ कांग्रेस का गठन हुआ है। मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे मत्स्य कृषकों और मछुआरों को किसानों के समान शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण की सुविधा मिलने लगी है। किसानों के समान रियायती दर पर मत्स्य कृषकों को बिजली एवं मछली पालन के लिए तालाबों एवं जलाशयों को निशुल्क पानी मिलेगा ।
कार्यक्रम को संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एमआर निषाद ने भी संबोधित किया। उन्होंने मछली पालन को कृषि का दर्जा देने तथा बिलासपुर एयरपोर्ट का नाम बिलासा देवी के नाम पर किए जाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का समाज की ओर से आभार जताया। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री राम गोपाल अग्रवाल पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री रवि घोष और चंद्रशेखर शुक्ला, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा मछुआ कांग्रेस के राज्य एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी व समाज के लोग उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs