राम प्रताप मिश्र ,,ब्यूरो चीफ उत्तराखंड
देहरादून, 28 अगस्त (हिस)। मौसम के बदले तेवर ने उत्तराखंड में काफी तबाही मचा दी है। जहां पहाड़ों पर पत्थर गिर रहे है वहीं मैदानों में बाढ़ के कारण तबाही हो रही है।
एक बार फिर मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन भारी बारिश रहेगी। मौसम विभाग जिन जनपदों विशेष क्षेत्र बताया है उनमें नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर के नाम शामिल है। इन जनपदों में अगले चौबीस घंटे में तेज बौछारों के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है जबकि रविवार को नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर में अनेक स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। इसी प्रकार 30 और 31 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी। 1 और 2 सितंबर तक वर्षा का यह क्रम जारी रहने की संभावना है।

ऋषिकेश-देहरादून को जोड़ने वाले रानीपोखरी पुल जो 57 साल पुराना था, पिलर बहने के कारण ध्वस्त हो गया। देहरादून की ओर से आ रही एक कार, दो लोडर और एक बाइक पुल के टूटे हिस्से के साथ सीधे नदी में पहुंच गए। मोटर पुल का हिस्सा ढहने से गढ़वाल का राजधानी देहरादून से संपर्क कट गया। वर्तमान में ऋषिकेश और पहाड़ जाने वालों को 11 किलोमीटर की दूरी और तय करनी पड़ रही है उन्हें नेपाली फार्म होकर जाना पड़ रहा है। उत्तराखंड में इस समय मानसून के कारण से लगभग 200 से ज्यादा सड़कें पूरी तरह से बाधित हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर टूटेंं है तथा भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रही है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को लोगों से आग्रह किया कि वह आवश्यक न हो तो पहाड़ की यात्राएं न करें।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments