राम प्रताप मिश्र,, ब्यूरो चीफ उत्तराखंड
देहरादून, 28 अगस्त (हिस)। सतत विकास पर चर्चा के लिए उत्तराखंड विधानसभा का सत्र एक दिन और बढ़ाया गया। शनिवार को सतत विकास पर चर्चा हुई जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष प्रदेश के सतत विकास को लेकर सदन में अपना सुझाव दे दिया। शनिवार को उत्तराखंड विधानसभा में सतत विकास के लक्ष्य पर चर्चा हुई।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2015 में सतत विकास के 17 लक्ष्य तय किए थे जिन्हें लेकर विधानसभा में सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए और 17 लक्ष्यों पर अपने हस्ताक्षर किए। पटना में 4 साल पहले देश भर के विधानसभा अध्यक्षों के सम्मेलन में 17 लक्ष्यों पर चर्चा को लेकर सहमति बनी थी लेकिन उत्तराखंड में यह पहला अवसर है इस संदर्भ में चर्चा की जा रही है।
कार्य मंत्रणा की बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने सतत विकास लक्ष्य पर चर्चा के लिए सहमति दी गई थी और चर्चा चल रही है। सतत विकास के जिन लक्ष्यों पर चर्चा हुई उनमें स्वस्थ जीवन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लैंगिक समानता सुरक्षित जल स्वच्छता का सतत प्रबंधन किफायती ऊर्जा समुचित रोजगार आर्थिक विकास उद्योग नवसृजन आदि शामिल हैं। साथ ही साथ बुनियादी ढांचा समय असमानता कम करना संवहनीय शहर और समुदाय उत्तरदायी उपभोग और उत्पादन जलवायु परिवर्तन भूमि पर जीवन शांतिपूर्ण एवं समावेशी संस्थाओं का निर्माण और लक्ष्यों की पूर्ति जैसे विषयों पर ध्यानाकर्षण किया गया।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments