राम प्रताप मिश्र ,ब्यूरो चीफ उत्तराखंड
देहरादूनए 28 अगस्त । /// उत्तराखंड में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। जहां देहरादून में सहस्रधारा रोड पर लगभग 30 मीटर से अधिक सड़क बह गई हैए वहीं टिहरी जनपद में राजमार्ग 58 जगह.जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। पर्वतीय क्षेत्र में जगह.जगह खड्डे हो गए है। मलबा और बोल्डर आने से पुस्ते टूट गए हैं और यह मार्ग यातायात के लिए असुरक्षित हो गया है। टिहरी जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 58 तपोवन से मलेथा तक पूर्ण रूप से वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया जाता है जहां टिहरी में यह स्थिति है वहीं उत्तराखंड में पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश के कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई है। रायपुर से सहस्रधारा जाने वाली सड़क 30 फीट नदी में समा गई है। दो वाहन नदी में बह गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीए क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊए जिलाधिकारी डॉण् आर राजेश कुमार ने खैरी मानसिंहए बंडावली तथा किशनपुरी का स्थलीय निरीक्षण कर क्षति का आंकलन किया।
.jpg)
खैरी मानसिंह गांव के पास हुई इस घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ मौके पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही साथ सहस्रधारा और मालदेवता क्षेत्र में भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। उत्तराखंड मौसम ने पहले से ही चेतावनी दी थी कि इस क्षेत्र में भारी बारिश होगी और वह दिखाई दे रहा है। राजधानी देहरादून के अलावा पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। देहरादून के जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने नदी के किनारे रहने वालों को सतर्क किया है। उप जिलाधिकारी मुख्यालय रामगोपाल बिनवाल ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से सावधानी रखने का आग्रह किया है।
(8).jpg)
आपदा नियंत्रण कक्ष द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मलवा आने के कारण लगभग 659 मार्ग बंद है जिनमें दो देहरादूनए 7 चमोलीए 18 पौड़ीए 10 टिहरीए 3 बागेश्वरए 3 नैनीतालए 3 चम्पावत और पिथौरागढ़ में 17 मार्ग बाधित है।
ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर रानीपोखरी के पास जाखन नदी पर बने पुल का बड़ा हिस्सा गिर गया है जिसके कारण दो छोटे मालवाहक वाहन एक कार बह गई। पुल की दोनों और लंबी कतारें लग गई है।
(5).jpg)
बदरीनाथए गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद गुरुवार देर रात हुई बारिश के बाद बदरीनाथए गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगह पर बंद है। यमुनोत्री हाईवे नैनबाग में मलबा आने से बंद हो गया है। शुक्रवार तड़के फकोट के समीप ऋषिकेश.गंगोत्री हाईवे का एक पूरा हिस्सा भारी बारिश से पूरी तरह टूट गया है। जिससे हाईवे के दोनों ओर कई वाहन फंस गए हैं। बारिश इतनी तेज है कि वहां मशीन भेजना भी चुनौती बना हुआ है।
मालदेवता से सहस्त्रधारा जाने वाले बाईपास की सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया है। लगातार हो रही बारिश के बाद नदी में उफान आने से सड़क को कई जगह पर नुकसान पहुंचा है। करीब 30 मीटर सड़क पूरी तरह गायब हो गई है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और वहां आवाजाही बंद कर दी है। दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को वापस लौटाया जा रहा है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments