दिव्य-दूत

काम करो या सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो >> मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बरगद पेड़ की छांव में लगी मुख्यमंत्री की चौपाल झुरानदी में 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा सफल नक्सल ऑपरेशन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों के साहस की सराहना, 2026 तक नक्सलमुक्त भारत हमारा संकल्प है,, महानदी में होगा तटबंध निर्माण, चौक में लगेगी हाई मास्ट लाइट सुशासन तिहार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलिकॉप्टर मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सुदूर गांव माथमौर में उतरा भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर तीन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई – एफआईआर दर्ज, सेवा से पृथक मुख्यमंत्री ने जांजगीर में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का किया लोकार्पण 142 साल बाद जांजगीर को मिला नवीन तहसील भवन Breaking ,,,सुशासन तिहार 2025 मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा सक्ती जिले के बंदोरा गांव में सीजी का सुशासन तिहार सोशल मीडिया मे दूसरे नंबर पर कर रहा है ट्रेंड सुशासन तिहार का तीसरा चरण आज से किसी भी जिले में उतर सकता है मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर सुशासन तिहार में भटगांव को मिला बड़ा तोहफा शुरू हुआ एसडीएम लिंक कोर्ट तिलहन फसलों को बढ़ावा देने में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड एवं साहू समाज की अहम भूमिका >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय The seminar provided a framework to strengthen and improve the safety and health of persons employed in the mining industry महज 24 घंटे के भीतर मनोहर सिंह पटेल को हाथ में मिला आयुष्मान कार्ड "नवीकरणीय ऊर्जा से बदलेगा प्रदेश का भविष्य" >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण -<< मुख्यमंत्री साय कुदरगढ़ महोत्सव आस्था, भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्राचीन विधा योग को विश्वपटल पर किया स्थापित >> मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देखी "छावा" फिल्म सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर अंतरिक्ष से धरती की ओर वापसी, 16 मार्च तक संभावना >> NASA

विरोध दर्ज ,, पेगासस मामलें में राजीव भवन से राजभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च, राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को सौपा ज्ञापन

Anil Choubey 22-07-2021 17:08:48


 ***** पेगासस जासूसी मामले में देश के गृहमंत्री श्री अमितशाह को पदमुक्त किये जाने एवं मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन राज्यपाल को सौपा ***

रायपुर  22 जुलाई 2021 ////  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में राजीव भवन से राजवभन तक पैदल मार्च कर पेगासस जासूसी मामले में देश के गृहमंत्री श्री अमितशाह को पदमुक्त किये जाने एवं मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गया है कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा देश के केबिनेट मंत्री, संवैधानिक पदों पर आसीन अधिकारियों, भारत के सुरक्षा बलों के वर्तमान और पूर्व प्रमुख, विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं, पत्रकारों, वकीलों के सेल फोन की विदेशी कंपनी-पेगासस के माध्यम से अवैध और असंवैधानिक रूप से हैकिंग कर जासूसी किये जाने का खुलासा हुआ है, जो बेहद निंदनीय है।

ताजा खुलासे से पता चला है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री राहुल गांधी व उनके कार्यालयीन कर्मचारियों का भी सेलफोन को भी हैक कर लिया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्पाइवेयर पेगासस का इस्तेमाल 2019 के संसद के आम चुनावों के दौरान सेल फोन को हैक करने के लिये भी किया जा रहा था। पेगासस स्पाइवेयर और सभी एनएसओ उत्पाद केवल सरकार को ही बेचे जाते है। इस प्रकार, यह स्पष्ट है कि भारत सरकार और उसकी एजेंसियों ने विपक्षी नेताओं, पत्रकारों, वकीलों और कार्यकर्ताओं के फोन हैक करने के लिये स्पाइवेयर खरीदा एवं दुरूपयोग कर प्रजातांत्रिक मूल्यों की हत्या किया है।

माननीय महोदय से विनम्र आग्रह है कि, केन्द्र सरकार में जिम्मेदार गृहमंत्री के पद पर बैठे श्री अमित शाह को मंत्री पद से हटाये जाने एवं प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराये जाने हेतु अविलंब हस्तक्षेप करने की कृपा करेंगे। 

राज्यपाल से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, मंत्री कवासी लखमा, विधायक धनेन्द्र साहू, विधायक सत्यनारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक विकास उपाध्याय, विधायक लक्ष्मी ध्रुव, विधायक अनिता शर्मा, विधायक हरीश कंवर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी, महापौर एजाज ढेबर, महामंत्री डॉ. थानेश्वर पाटिला, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे उपस्थित थे।  

आज राजीव भवन से राजभवन तक के पैदल मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ-साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, आरडीए अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य शकुन डहरिया, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, प्रदेश कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, रायपुर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, महामंत्री राजेन्द्र साहू, सीमा वर्मा, पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर, अशोक राज आहूजा, सुरेश घिंगानी, शोभा कश्यप, शेख ताजीम सहित हजारो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs