दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

पंडरी बस स्टैंड को भी चालू रखा जाना चाहिए >>> बृजमोहन अग्रवाल

Anil Choubey 21-08-2021 19:01:20


 शारदा चौक तत्यापारा सड़क चौड़ीकरण का काम शीघ्र स्वीकृत करें स्काईवॉक पर सरकार तत्काल निर्णय लें व अटल एक्सप्रेसवे को शीघ्र चालू करें स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के साथ वहां पर चल रहे हिंदी मीडियम स्कूल को भी चालू रखे सरकार

रायपुर  /// भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ अंतरराज्यीय  बस स्टैंड के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि नया बस स्टैंड तो आज से चालू हो रहा है पर पंडरी स्थित पुराने बस स्टैंड को भी बस स्टैंड के रूप में ही चालू रखना चाहिए जिससे बिलासपुर, रायगढ़, कवर्धा,अंबिकापुर, जशपुर व सरगुजा जाने वाली राज्य के अंदर की बसें वहीं से गंतव्य की ओर जा सके और इस अंतरराज्यीय बस स्टैंड से राज्य से बाहर जाने वाली सभी बस का परिचालन हो।

अग्रवाल ने कहा कि रायपुर शहर में ट्रैफिक की बड़ी समस्या रहती है। शहर में चारों तरफ सड़कों पर रिंग रोड में बेतरतीब बसें खड़ी रहती है जिसकी जहां मर्जी वहां पर  खड़ी कर देते हैं। इस बस स्टैंड के उद्घाटन के साथ यह तय होना चाहिए की बसे बस स्टैंड में ही खड़ी हो और यहीं से गंतव्य की ओर रवाना हो।

अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि शारदा चौक से तात्यापारा सड़क चौड़ीकरण के लिए राशि की शीघ्र व्यवस्था होनी चाहिए। सरकार को लोन की गारंटी लेकर नगर निगम को राशि उपलब्ध करवानी चाहिए जिससे यह सड़क का चौड़ीकरण सुनिश्चित हो आधे रायपुर शहर को जाम से निजात मिल सके।

अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहां की शहर में निर्माणाधीन स्काईवॉक, एक्सप्रेस-वे पर सरकार को शीघ्र निर्णय लेना चाहिए आज ढाई साल से अधिक समय होने के बाद भी सरकार इस पर कोई निर्णय नहीं ले पाई है।अग्रवाल ने कहा कि रायपुर में 100 बिस्तर के मठपुरैना, गुढ़ियारी व बिरगांव में 3 हॉस्पिटल बनने के लिए बजट में प्रावधान किया गया था। यहां हॉस्पिटल का संचालन पीपीपी मोड में होना था। राज्य सरकार इन तीनों स्थान पर शीघ्र हॉस्पिटल का निर्माण कर हॉस्पिटल को चालू कराने का निर्णय लें।

अग्रवाल ने रायपुर सहित प्रदेश भर में खोले गए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने का मैं स्वागत करता हूं पर इसी स्कूल के नाम से यहां पर संचालित हिंदी मीडियम स्कूलों को बंद नहीं किया जाना चाहिए दोनों स्कूल उसी कैंपस में अलग-अलग पाली में चलाया जाना चाहिए अंग्रेजी स्कूल के नाम पर हिंदी मीडियम स्कूलों को बंद नहीं किया जाना चाहिए इस विषय पर सरकार को निर्णय लेना चाहिए।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs