जगदलपुर/// बस्तर कमिश्नरी में पानी की भारी समस्या खड़ी होती जा रही है. बस्तर की आंचलिक भूमि में बहने वाली तमाम छोटी-बड़ी नदियों पर पड़ोसी राज्यों ने समय रहते बलात कब्जा कर लिया है उन्होंने हर छोटी बड़ी नदी पर बराज और डेम का निर्माण कर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में प्राकृतिक रूप से बहने वाली नदियों में जल सूख गया है. बस्तर की सबसे खूबसूरत नदी इंद्रावती जिस पर चित्रकूट वाटरफॉल है वह अपने आप में अद्भुत है. लेकिन इन दिनों इंद्रावती का वह खूबसूरत वाटरफॉल सूख भी गया है अब वहां चिलचिलाती धूप में चट्टानों का कटाव फाल के रूप में दिखता है पानी गायब है पर्यटक निराश है, मामला भी बड़ा है इंद्रावती नदी पर उड़ीसा सरकार ने बांध बना लिया है, और पानी रोक लिया नदी सूख गई सूखी नदी को जिंदा देखने के लिए नालों का पानी डायवर्ट किया जा रहा है जहां से पानी आना था वहां से बंद कर दिया गया है जब यह बंद हो रहा था तो तत्कालीन सरकार क्या कर रही थी उन्हें क्यों नदी के विलुप्त होने का खतरा नजर नहीं आया|
इंद्रावती नदी बस्तर की लाइफ लाइन इस नदी के किनारे हजारों गांव के अलावा केंद्र सरकार की बहु उद्देश योजनाएं भी स्थापित है अब हालात यह हो गए हैं की पानी की लड़ाई उड़ीसा सरकार के साथ लड़ना पड़ेगी पोलम पोल बांध को लेकर भी जल की आपूर्ति को लेकर शर्तें तय करना पड़ेंगे पूर्वर्ती भाजपा सरकार और केंद्र की जल संसाधन विभाग की कमजोरियों के कारण उनकी देखरेख में इन बड़े डेमो का निर्माण हो गया जिसको लेकर बस्तर सूख गया इतने बड़े इलाके के रहने वाले पशु पक्षी जानवर पेड़-पौधों और वनवासियों का ध्यान ही नहीं रखा गया लड़ाई बड़ी है इसे ढंग से लड़ना पड़ेगा तभी जाकर बस्तर की हरियाली और वहां के आदिवासी जीवन बना रहेगा




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments