दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

राजीव गांधी जी ने 21वीं सदी के भारत की रखी नींव >>> मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 20-08-2021 18:14:36


मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन कियामुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने ली सद्भावना दिवस की शपथ

रायपुर, 20 अगस्त 2021  /////  छत्तीसगढ़ में भी आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न और 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्न दृृष्टा स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रिमंडल के सदस्यांे ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में सद्भावना दिवस की शपथ ली।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्र के नवनिर्माण में राजीव गांधी जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि समावेशी विकास की दूरदर्शितापूर्ण सोच के साथ त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसे निर्णयों से उन्होंने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी। श्री राजीव गांधी ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। राजीव जी के जन्मदिवस को पूरे देश में सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती छाया वर्मा, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, मुख्यमंत्री के सलाहकारद्वय श्री विनोद वर्मा और श्री रुचिर गर्ग ने भी राजीव जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राज्यसभा सांसद श्री पी. एल. पुनिया, लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत और विधायक श्री मोहन मरकाम वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती ’सद्भावना दिवस’ के मौके पर आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के धान एवं गन्ना उत्पादक करीब 21 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 1522 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया। 

इस राशि में से धान उत्पादक किसानों के खाते में 1500 करोड़ रूपए और गन्ना उत्पादक किसानों के खाते में 22 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालकों से क्रय किए गए गोबर तथा गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 9 करोड़ 03  लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण भी किया। इस राशि में से गोबर खरीदी के एवज में पशु पालकों और ग्रामीणों को 01 करोड़ रूपए, स्व-सहायता समूहों को लाभांश के रूप में 02 करोड़ 55 लाख रूपए तथा गौठान समितियों को 05 करोड़ 48 लाख रूपए का भुगतान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजीव आश्रय योजना के हितग्राहियों को पट्टे वितरित किए।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती पर कलेक्टोरेट परिसर के समीप मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण कर आज राजधानी वासियों को एक नई सौगात दी है। रायपुर शहर में यातायात को सु-व्यवस्थित करने, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर का दूसरा मल्टीलेवल पार्किंग तैयार किया है, जिसमें 450 चार पहिया और 200 दोपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था है।

आधुनिक नगर योजना का उदाहरण बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग

इस बहुमंजिला पार्किंग परिसर के प्रारंभ हो जाने से कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित यहां कई अन्य शासकीय कार्यालयों में अपने वाहन से पहुंचने वाले नागरिकों के लिए पार्किंग की सुविधा सुलभ होने से यातायात सु-व्यवस्थित होगा। उल्लेखनीय है कि इसके पहले जय स्तंभ चौक में निर्मित प्रथम मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण भी फरवरी-2019 में मुख्यमंत्री श्री बघेल के करकमलों से संपन्न हुआ है।

कलेक्टोरेट परिसर के समीप नवनिर्मित इस छह मंजिला भवन के ऊपरी तल में रेस्टोरेंट भी संचालित होगा, जहां से शहर की भव्यता दिखाई देगी। इस परिसर के उपरी तल से ऑक्सीजोन प्रक्षेत्र, नगर घड़ी चौक, नगर निगम मुख्यालय, बैरनबाजार, सेंट पॉल गिरजाघर, राजा तालाब मस्जिद का गुंबद भी दृष्टिगत हैं। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कोराना काल की विषम परिस्थितियों के बावजूद 26 माह की अवधि में यह कार्य योजना पूर्ण की गई। यह परिसर अपने आधुनिक निर्माण कौशल से यातायात प्रबंधन के लिए लाइट हाउस के रूप में जाना जाएगा।

 यह मल्टी लेवल पार्किंग 28 करोड़ रूपये की लागत से 17792 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्प्रिंगनुमा आकार में न्यूनतम क्षेत्रफल का समुचित उपयोग कर अधिकतम वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था हेतु निर्मित किया गया है। यह बहुमंजिला परिसर आधुनिक नगर योजना  का सबसे अच्छा उदाहरण साबित होगा ।रायपुर की ऐतिहासिक धरोहर कलेक्टोरेट परिसर, टाउन हॉल और नव निर्मित ऑक्सीजोन गार्डन व स्मार्ट रोड के मध्य स्थित यह परिसर अपनी उपयोगिता से शहर को एक नई पहचान देगा।  इस परिसर के संचालन का फाइनेंशियल मॉडल भी तैयार किया गया है, जिसके तहत नगरीय निकाय को आगामी 5 वर्ष में लगभग 83.55 लाख रूपये की राजस्व आय की प्राप्ति होगी।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs