दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

अखिलेश जी कभी-कभार खुद भी आईना देख लिया करें >>> सिद्धार्थनाथ

Anil Choubey 17-08-2021 17:59:58


जिस पार्टी की पहचान ही अराजकता हो एनकाउंटर नीति पर उसकी पीड़ा स्वाभाविक है

लख़नऊ   ///// राज्य सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी न जाने कबकी बेपटरी हो चुकी है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार फर्राटे भर रही है। जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा बढ़ता जा रहा है। लिहाजा किसीसे कोई मुकाबला और तुलना ही नहीं। स्वांतः सुखाय आप कुछ भी बोलते रहें।

उल्लेखनीय है कि अखिलेश ने मंगलवार को नहीं चाहिए भाजपा हैशटैग के साथ ट्वीट किया है कि भाजपा का झूठ सबको बताएंगे भाजपाइयों को आईना दिखाएंगे।

इसके जवाब में सिद्धार्थनाथ ने कहा कि जिस पार्टी की बुनियाद ही झूठ पर टिकी हो। जिसे जनता 2014 से हर चुनाव में आईना दिखाया हो,वह दूसरे को क्या आईना दिखाएगा। बेहतर हो कि वह जनता के आईने में खुद अपनी तस्वीर देखे। वर्ना तो जनता एक बार फिर आईना लेकर बैठी है। बस चंद महीने की तो बात है। तब तक मुंगेरी लाल की तरह ख्वाब देखते रहिए। 

रही बात भाजपा के एनकाउंटर नीति पर सवाल उठाने की तो इस पर आपकी पीड़ा स्वाभाविक है। आज कानून की धमक के नाते जो लोग गले में तख्ती लगाकर थानों में सरेंडर कर रहे हैं। जमानत रद्द कराकर जेलों में ही रहना सुरक्षित महसूस करते हैं,उनको खाद-पानी आपकी पार्टी से ही मिलता रहा है। ऐसे में उनको लेकर आपकी पीड़ा स्वाभिक है।

मालूम हो कि एक ट्वीट में मथुरा और गोरखपुर की लूट की घटनाओं को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि जिस पार्टी की एकमात्र पहचान ही अराजकता है, उसे नैतिक रूप से कानून व्यवस्था पर बोलने का कोई हक ही नहीं है।

 

--

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs