हैदराबाद, 7 अगस्त, 2021:प्रिसिश़न इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली एक प्रमुख कंपनी, MTAR टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (“MTAR”), जो परमाणु, अंतरिक्ष, रक्षा और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्पष्ट विशिष्टताओं के साथ मिशन क्रिटिकल प्रिसिश़न कंपोनेंट्स तथा क्रिटिकल असेंबलीज़ के निर्माण एवं विकास कार्य में संलग्न है, ने 30 जून 2021 को समाप्त पहली तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है।.jpg)
प्रदर्शन की मुख्य बातें:
• जून 2021 में कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से बड़े पैमाने पर हुई तबाही के बावजूद, अब तक प्रतिमाह सबसे अधिक हॉट बॉक्स का उत्पादन दर्ज किया गया
• Q1 FY21 की तुलना में ग्राहकों के साथ अनुबंध (बिक्री) से होने वाली आय में 10.9% की वृद्धि हुई है
• कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण आपूर्ति-श्रृंखला में उत्पन्न हुई बाधाओं के बीच, Q1 FY21 की तुलना में निर्यात से प्राप्त होने वाले राजस्व में 52% की वृद्धि हुई है
वित्तीय परिणामों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री पर्वत श्रीनिवास रेड्डी, प्रबंध निदेशक एवं प्रमोटर, MTAR टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, ने कहा,
“Q1 FY22 की अवधि बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुई है क्योंकि इस दौरान पूरा देश कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से बड़े पैमाने पर हुई तबाही का सामना कर रहा था। इसकी वजह से सभी श्रेणी के उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला में बाधा उत्पन्न हुई। विनिर्माण क्षेत्र में काम करने वाली फर्मों को विशेष रूप से श्रमिकों की कमी, रुक-रुक कर होने वाले लॉकडाउन और निरीक्षण में देरी के कारण कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लेकिन तमाम चुनौतियों के बावजूद, MTAR ने साल-दर-साल के आधार पर 10.9% की वृद्धि के साथ Rs. 54.0 Crs का राजस्व अर्जित किया है। हमने साल-दर-साल के आधार पर 26.6% की वृद्धि के साथ Rs. 14.5 Crs का EBITDA दर्ज किया है, जबकि साल-दर-साल के आधार पर 63.6% की वृद्धि के साथ Rs. 8.7 Crs का शुद्ध लाभ प्राप्त किया है।
फिलहाल महामारी की लहर थम चुकी है, इसलिए FY22 की आने वाली तिमाहियों में हमें बेहतर विकास की उम्मीद है। असैन्य परमाणु ऊर्जा, स्वच्छ ऊर्जा, अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्रों से मिलने वाले ऑर्डर में तेजी आने का अनुमान है, क्योंकि इन क्षेत्रों के राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजारों में असीम संभावनाएं मौजूद हैं।
.jpg)
MTAR के पास एक निर्यात उन्मुख इकाई सहित रणनीतिक रूप से आधारित सात विनिर्माण इकाइयाँ हैं, और ये सभी हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित हैं। MTAR असैन्य परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष एवं रक्षा और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों की आवश्यकताओं को पूरा करता है। भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) जैसे प्रमुख भारतीय संगठनों के साथ कंपनी का संबंध चार दशकों से अधिक पुराना है। MTAR के ग्राहकों में ब्लूम एनर्जी, राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स, एलबिट सिस्टम्स, तथा इसी प्रकार के विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित OEMs शामिल हैं। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में न्यूक्लियर आईलैंड के कोर के लिए असेंबली, लिक्विड प्रपल्शन इंजन, क्रायोजेनिक अपर स्टेज (टर्बो पंप, बूस्टर पंप, गैस जनरेटर और इंजेक्टर हेड),
अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान के लिए असेंबली, भारत एवं दुनिया के प्रमुख रक्षा संगठनों के सेटेलाइट्स, कंपोनेंट्स एवं असेंबलीज के लिए इलेक्ट्रो-न्यूमेटिक मॉड्यूल सहित स्पेस लॉन्च व्हीकल के लिए असेंबलीज, तथा ठोस ऑक्साइड फ्यूल सेल यूनिट्स, हाइड्रोजन यूनिट्स और इलेक्ट्रोलाइजर्स सहित फ्यूल सेल्स के लिए उपकरण शामिल हैं।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments