दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

O P Jindal ,,Bauji Born to Serve, Born to Win

Anil Choubey 06-08-2021 19:50:12


O P Jindal – Bauji to his countless admirers – was a man ahead of his times. Driven by his love for the Motherland, he worked to make India self-reliant and better the lot of the underprivileged. He didn’t let lack of formal education come in his way, as he went on to establish a corporate empire with nation-building as its motto. Indeed, many of his initiatives while building the industrial group would be fit case studies in B Schools today. When he

entered public life, he only wanted to create a better future for the underprivileged and downtrodden. Born in a farmer’s family on August 7, 1930, at Nalwa in Haryana’s Hisar, Shri Jindal was fascinated with machines since childhood. He was a matriculate, but given his original thinking, passion to bring about a change, and above all, make India self-reliant, Bauji came to be known as a Man who talked to Machines.

He may have been born in Haryana, but the whole of India was his karmabhoomi. Shri Jindal set up a steel pipes, bends and sockets factory at Lilua near Kolkata in 1952. He returned to Hisar, and in 1960, set up an iron and steel factory. This was the precursor to the O P Jindal group -- a proud temple of Modern India. He was an engineering genius and his insights were legendary. He established a pipes mill, based on Swadeshi technology. In 1970, he set up

Jindal Strips Limited. He focused on R&D from the very beginning. Raigarh in Chhattisgarh later became his base, from where he planned the Group’s expansion. JSPL’s coal-based sponge iron plant, the largest of its kind in the world, is something that gives one an idea about Bauji’s commitment to nation building. It was in the 1990s that he thought of CGP DRI based steel making. JSPL’s Angul unit, first of its kind in the world, made this a reality. This is indeed a testimony to Bauji’s vision.

As an industry leader and entrepreneur, Bauji was always concerned about the communities around plants. Today, CSR may have acquired newer connotations, but for Bauji, a commitment to communities – their welfare, including schools, hospitals and other facilities for them – was the bedrock of his corporate philosophy. Many modern-day management principles and case studies can be learnt from Shri O P Jindal’s life, as an industry leader, and a leader in every other walk of life. Bauji, for instance, never kept his office door shut, and had an open-door policy. He didn’t believe in having a secretary who would act as a wall between him and the people. He was always accessible and available to all. Such was his love for his people that at a public event, he once refused to take food when he learnt that no arrangements had been made for the drivers.

Bauji entered public life and served the nation, the people and the state of Haryana with distinction. He became an MLA in 1991, and MP in 1996. He rose to become Haryana Power Minister in 2005. Whether as an industry leader or a public representative or a philanthropist, Bauji ensured that the poor, the needy, Dalits, backwards and the downtrodden benefited from economic and political activities, and opportunities were created for their inclusion in the mainstream. Shri O P Jindal’s philosophy of inclusion and commitment to communities are the cornerstone of the Group’s philosophy today. The O P Jindal Group is a manifestation of Bauji’s commitment to the nation.

Bauji had countless admirers. Those who came in contact with him always felt enriched. The four sons of Shri O P Jindal are leading lights of Corporate India today. Sh Prithvi Raj Jindal (Jindal SAW), Sh Sajjan Jindal (JSW), Sh Ratan Jindal (Jindal Stainless) and Sh Naveen Jindal (JSPL) are contributing towards nation building and creating a better tomorrow. Ms Sminu Jindal, Sh Parth Jindal, Sh Abhyuday Jindal and Sh Venkatesh Jindal are the third generation leaders promising to carry forward Bauji’s legacy. Where others saw walls, he saw doors. 

ओ.पी. जिन्दल :देश की सेवा के लिए राष्ट्र निर्माण में योगदान करने की प्रेरणा

रायपुर,  ///////  ओपी जिन्दल, जिन्हें प्यार और सम्मान से बाऊजी पुकारा जाता है, एक महान दूरदृष्टा थे। मातृभूमि के प्रति प्रेम से प्रेरित होकर उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर बनाने और दलितों, पिछड़ों एवं वंचितों को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने का काम किया।

उन्होंने अपनी औपचारिक शिक्षा की कमी को कभी भी अपने रास्ते की बाधा नहीं बनने दिया और एक ऐसे औद्योगिक समूह की स्थापना की, जिसने आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अनेक ऐसी पहल की, जो आज अनेक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का हिस्सा बन सकती है।

हरियाणा के हिसार जिले स्थित नलवा गांव में 7 अगस्त 1930 को एक किसान परिवार में जन्मे श्री ओपी जिन्दल को बचपन से ही मशीनों से लगाव था। वे सिर्फ मैट्रिक पास थे, लेकिन मौलिक सोच, बदलाव लाने का उनका जुनून और इन सबसे बढ़कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किये गए उनके प्रयास ने उन्हें मशीनों से बात करने वाले शख्सियत के रूप में विश्व विख्यात कर दिया।

उनका जन्म भले ही हरियाणा में हुआ हो, लेकिन पूरा भारत उनकी कर्मभूमि था। श्री जिन्दल ने 1952 में कोलकाता के निकट लिलुआ में एक स्टील पाइप, बेंड और सॉकेट फैक्ट्री लगाई और जन्मभूमि के सेवा के लिए वे वापस हिसार लौट आए। 1960 में उन्होंने हिसार में एक फैक्टरी लगाई जो आधुनिक भारत का एक गौरवपूर्ण मंदिर यानी ओपी जिन्दल ग्रुप का आधार बनी।

एक अग्रणी उद्योगपति के रूप में बाऊजी ने सफलतापूर्वक सिर्फ उद्योग स्थापित नहीं किये बल्कि अपने प्लांट के आसपास रहने वाले समुदायों के कल्याण के लिए भी सदैव चिंतनशील रहे। आज भले ही सीएसआर (कंपनी सामाजिक दायित्व) आम बोलचाल में शामिल हो गया है लेकिन बाऊजी शुरू से ही समुदायों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहे। उन्होंने जहां कहीं भी फैक्टरी लगाई, वहां के लोगों के कल्याण के लिए उन्होंने स्कूल, अस्पताल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। उनका दर्शन था, “वह उद्योग सफल नहीं हो सकता, जिसके आसपास का समाज विफल हो।”

इस्पात जगत के पुरोधा, स्वच्छ राजनीति के शिखर पुरुष और सामाजिक विकास के जननायक श्री ओपी जिन्दल ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी। उनके जीवन और उपलब्धियों को आधुनिक प्रबंध सिद्धांतों में शामिल कर पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।     

ओपी जिन्दल ग्रुप जैसे विशाल औद्योगिक समूह के संस्थापक और अग्रणी राजनेता होने के बावजूद बाऊजी ने कभी भी अपने कार्यालय का दरवाजा बंद नहीं रखा। आम हो या खास, सभी के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले रहे। उन्होंने कभी कोई सचिव नहीं रखा और वे लोगों से सीधे मिला करते थे। वे सभी के लिए सदैव सुलभ और उपलब्ध थे।

अपने लोगों से वे हद से ज्यादा स्नेह करते थे और उनका ख्याल रखते थे। सुख-दुख में उनके अभिभावक थे।

बाउजी ने राजनीति में आकर जनसेवा की एक नई परिभाषा प्रस्तुत की। शिक्षा, स्वास्थ्य और लोगों की संपन्नता के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। वर्ष 1991 और 2000 में वे हिसार से विधायक बने और 1996 में कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद बनकर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नीतियों और कार्यक्रमों के निर्माण में बड़ा योगदान दिया। 2005 में वे हिसार से पुनः विधायक बने और उन्हें हरियाणा का ऊर्जामंत्री बनाया गया।

समाजसेवा के प्रति समर्पित रहते हुए बाउजी ने यह सुनिश्चित किया कि गरीब, जरूरतमंद, दलितों और पिछड़ों को आर्थिक और राजनीतिक गतिविधियों से लाभ मिले। उन्हें मुख्यधारा में शामिल होने के पर्याप्त अवसर पैदा हों।

समाज के संतुलित एवं सौहार्द्रपूर्ण विकास की सकारात्मक सोच रखने वाले बाऊजी का “राष्ट्र प्रथम-लोग प्रथम” का दर्शन आज ओपी जिन्दल ग्रुप की नीतियों और कार्यक्रमों की आधारशिला है। संपूर्ण ओपी जिन्दल ग्रुप राष्ट्र के प्रति बाऊजी की प्रतिबद्धता का एक बड़ा उदाहरण है।

बाऊजी उम्मीद के दीपपुंज थे। जो कोई उनके पास आता, वो उनका मुरीद बन जाता था। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी उनके लाखों प्रशंसक थे। ये उनके दिये हुए संस्कार ही हैं कि उनके चारों बेटे श्री पृथ्वीराज जिन्दल (जिन्दल सॉ), श्री सज्जन जिन्दल (जेएसडब्ल्यू), श्री रतन जिन्दल (जिन्दल स्टेनलेस) और श्री नवीन जिन्दल (जेएसपीएल) आज उद्योग जगत के अग्रणी सितारों में गिने जाते हैं। ये सभी राष्ट्र निर्माण और एक बेहतर कल के निर्माण के प्रति समर्पित हैं। इसी कड़ी में तीसरी पीढ़ी के सुश्री स्मिनू जिन्दल, श्री पार्थ जिन्दल, श्री अभ्युदय जिन्दल और श्री वेंकटेश जिन्दल बाऊजी की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

बाऊजी के बारे में कहा जाता है कि जहां दूसरों ने दीवारें देखीं, वहां उन्होंने दरवाजे देखे। वे समस्या में भी समाधान देखते थे और यही वजह है कि आज करोड़ों लोग उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सुख, शांति और समृद्धि की जोत प्रज्वलित कर रहे हैं। बाऊजी ने देश और लोगों की सेवा में अपना जीवन बिताया। उनका यह दर्शन ओपी जिन्दल ग्रुप का अनवरत मार्गदर्शन कर रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs