दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

अखिलेश जी आपके मुंह से सच और ईमानदारी की बातें शोभा नहीं देती >> सिद्धार्थनाथ

Anil Choubey 04-08-2021 16:53:26


ईमानदारी से आपका कोई वास्ता नहीं,झूठ आपकी बुनियाद है

लखनऊ, 4 अगस्त  //// अखिलेश जी आपके मुंह से सच और ईमानदारी जैसी बातें शोभा नहीं देती। यह सुनकरजनता आप पर हंसती है। कहती है कि सूप हंसे तो हंसे 72 छेद वाली चलनी के हंसने का क्या ओचित्य?
यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के  प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मंगलवार को जारी एक बयान मेंकही। वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा जोपार्टी सत्ता में रहते हुए अराजकता और भ्रष्टाचार का पर्याय रही हो। जिसकी बुनियाद ही झूठ पर टिकी हो। इसी झूठ के बूते जिसने समाज को जाति, क्षेत्र और मजहब में  बांट कर जहर बोया हो। सपा के इन्हीं कारनामों के कारण जनता उसे चुनाव डर चुनाव लगातार खारिज करती रही है। यकीनन आगे भी करेगी। बावजूद इसकेअखिलेश अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। रोज कोई न कोई  नया शगूफा लेकर चले आते हैं। जिन चार लाख सरकारी नौकरियों पर वह सवाल उठा रहे हैं, यह आंकड़ा उससे अधिक है। ये नौकरियां भी पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मिलीं हैं।

 इनका एकमात्र मानक मेरिट और सिर्फ मेरिट रहा है। आप अपने समय के नौकरियों की याद करें जिसमें मेरिट और मेधा का कोई मतलब नहीं था। उस समय सरकारी नौकरियों की एक मात्र मेरिट क्षेत्र और मजहब होता था। बावजूद इसके आपके लोग इसके लिए झोला लेकर टहलते थे।
जो लोग नौकरियों को लेकर प्रायोजित धरना-प्रदर्शन करवा रहे हैं वह चंदेबाज हैं। युवाओं के हितैषी नहीं। सरकार पहले ही कह चुकी है कि हर नौकरी की अलग-अलग अहर्ता होती है। उसी अनुसार विज्ञापन निकलता है। आने वाले समय में जब संबंधित युवाओं की अहर्ता के अनुसार विज्ञापन निकलेगा तो उनको भी मेरिट के अनुसार समायोजित कर लिया जाएगा। मेरी युवाओं को नेक सलाह है कि वह झूठों और चंदेबाजों के चक्कर मेंआने की बजाय आने वाली परीक्षा के लिए तैयारी करें। मालूम हो कि आज अखिलेश ने एक ट्वीट में लिखा है किप्राइमरी में भर्ती की माँग कर रहे छात्रों को जिस तरह भाजपा सरकार की पुलिस ने सड़क पर घसीटा  :

गिरफ़्तार किया है, वो बेहद निंदनीय है।अगर ईमानदार जाँच हो जाए तो यूपी की भाजपा सरकार के 4 लाख नौकरियों का दावा झूठा साबित होगा। सरकार के प्रवक्ता ने उनके इसी ट्वीट के जवाब उक्त बातें कहीं।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs