दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

जे.एस.पी.एल के सी.ओ.ओ छत्तीसगढ़ डी.के. सरावगी , को ’फेम’ ने वर्ष 2020-21 की प्लेटिनम कैटेगरी के बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड के लिए चुना

Anil Choubey 03-08-2021 18:51:32


रायगढ़/रायपुर, मंगलवार 03/08/2021. जिंदल स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड के सीओओ-छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी को देश की प्रतिष्ठित एजेंसी ’फेम’ ने इंडस्ट्रियल सेक्टर की प्लेटिनम कैटेगरी में ’बेस्ट डायरेक्टर’ पुरस्कार के लिए चुना है। भारत के सबसे बड़े उद्योग समूहों में से एक, जेएसपीएल की कई प्रमुख परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने और औद्योगिक-सामाजिक विकास को लेकर उनके विजन के आधार पर श्री सरावगी को इस पुरस्कार के लिए चुना गया।

डी.के. सरावगी को ’फेम’ ने वर्ष 2020-21 की प्लेटिनम कैटेगरी के बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड के लिए चुना है। पुरस्कार समारोह का आयोजन दुबई में किया गया था, लेकिन कोविड-19 प्रोटोकाॅल की वजह से समारोह स्थल को बदलकर शिमला किया गया। 29 जुलाई को शिमला में आयोजित समारोह में श्री सरावगी की ओर से जेएसपीएल रायगढ़ के पर्यावरण प्रबंधन विभाग प्रमुख डीपी सिंह ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। पुरस्कार के लिए देशभर के उद्योग समूहों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं। पुरस्कार की ज्यूरी ने सभी प्रविष्टियों की जांच और अध्ययन के बाद श्री सरावगी को पुरस्कार के लिए चुन लिया। श्री सरावगी के कार्यपालन निदेशक रहते हुए ओडिशा के अंगुल में जेएसपीएल ने 6 मिलियन टन प्रतिवर्ष की क्षमता के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संयंत्र की स्थापना की। ओमान में कंपनी के संयंत्र की स्थापना और संचालन में भी श्री सरावगी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश के औद्योगिक इतिहास में नया अध्याय लिखते हुए भारतीय रेलवे को पहली बार किसी निजी कंपनी द्वारा रेल की सप्लाई शुरू करते हुए रायगढ़ संयंत्र से पहली रैक को फ्लैग आॅफ भी श्री सरावगी के नेतृत्व में किया गया। कोविड-19 के कठिन समय में भी जेएसपीएल ने प्रोडक्शन और डिस्पैच दोनों ही क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने में भी जेएसपीएल समूह अग्रणी रहा। इन सभी उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर के रूप में चुना गया।

श्री सरावगी की सोच है कि देश की जरूरत का हर सामान, देश में ही तैयार होना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ’यह पुरस्कार असल में जेएसपीएल की सोच और कार्यपद्धति को मिला है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन श्री नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है। पिछले कुछ समय में हमने कई उतार-चढ़ाव देखे। अब एक बार फिर जेएसपीएल समूह सफलता की बुलंदियों को छूने की तैयारी में है।’ उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी वर्ष कंपनी के लिए ’टर्नअराउंड ईयर’ साबित होगा।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs