नई दिल्ली 1 अगस्त 2021- गृह और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने
आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान द्वारका में बन रहे नवा छत्तीसगढ़ सदन के
निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक
निर्देश दिए। गृहमंत्री साहू ने निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुये तय
समय सीमा के अंदर कार्य निष्पादन के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
उन्होंने गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य में ओर तेज़ी लाने की बात
भी कही ।

निरीक्षण के दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ नई दिल्ली के
लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आरपी यादव भी उपस्थित थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments