दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

वनांचल के टिकरीपदर से देवड़ा तक बनी पक्की सड़क श्रद्धालुओं को झाड़ेश्वर शिव मंदिर तक पहुंचना हुआ सुगम

Anil Choubey 31-07-2021 18:38:20


रायपुर, 31 जुलाई 2021/ राज्य के वनांचल स्थित बस्तर जिले के टिकरीपदर से देवड़ा तक शासन की पहल पर पक्की सड़क के निर्माण से यहां स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पहुंचना सुगम हो गया है। यहां धनपुंजी से तिरिया जाने वाले मार्ग में टिकरीपदर से देवड़ा तक लोक निर्माण विभाग द्वारा 4 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से साढे़ चार किलोमीटर पुल-पुलिया सहित पक्की सड़क बनाई गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 21 जून को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उक्त सड़क मार्ग का लोकार्पण किया गया था।

उल्लेखीय है कि छत्तीसगढ़ और ओडिसा की सीमा पर बसे देवड़ा में घने वनों के बीच शिव का मंदिर है, जिसे झाड़ेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। यहां मंदिर में स्वयं-भू शिवलिंग है, जिसके दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के साथ-साथ सीमावर्ती राज्य ओडिसा से भी भक्त बड़ी संख्या मंे पहुंचते हैं। इसके पास ही प्राचीन देवी मंदिर भी स्थापित है, यहां साल में कार्तिक पूर्णिमा तथा महाशिवरात्रि के अवसर पर दो बार मेला लगता है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए शासन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

गौठान मंगना  पशुओं को ठौर मिलने के साथ ही महिलाओं को मिला आय का साधन

रायपुर, 31 जुलाई 2021/ बस्तर जिले के बकावण्ड विकासखंड के मंगनार का गौठान जहां, दोपहर के समय मवेशी साल वृक्षों के नीचे आराम करते दिखते हैं, वहीं इसी जगह बने शेड में महिलाएं अपनी आजीविका को बेहतर बनाने के लिए काम करती हुई दिखती हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण ग्राम सुराजी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सपना मंगनार में साकार होता दिख रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस वर्ष 26 जनवरी को विकासखण्ड बकावण्ड के ग्राम मंगनार स्थित गौठान का अवलोकन किया था।

मंगनार में गौठान के निर्माण के बाद यहां पशुओं के लिए पेयजल, चारागाह का निर्माण भी किया गया है। इसके लिए यहां लगभग एक एकड़ क्षेत्रफल में नेपियर की घास लगाई गई है। पशुओं के पीने के लिए पानी की भी अच्छी व्यवस्था है। गौठान में मिलने वाली सुविधाओं के कारण मवेशियों को यहां रहने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। मवेशियों के गोबर से केंचुआ खाद बनाने का कार्य प्रारंभ करने के साथ ही गोधन न्याय योजना के प्रारंभ होने के बाद पशुपालकों से भी गोबर खरीदकर खाद सहित गमला, दीया आदि सामग्री कानिर्माण किया जा रहा है।

मंगनार गौठान में महिलाओं द्वारा केंचुआ खाद बनाने के साथ ही केंचुओं की बिक्री का कार्य भी किया जा रहा है। इसी परिसर में महिलाएं मछलीपालन, मधुमक्खी पालन, नर्सरी कार्य, दिया निर्माण, कुक्कुट पालन, दोना पत्तल निर्माण, केले की खेती और मशरुम उत्पादन जैसे विभिन्न कार्य भी कर रही हैं। पंचवटी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा अब तक चार लाख रुपए से अधिक का खाद सहित 3 लाख 84 हजार रुपए का केंचुआ भी विक्रय किया गया है। सामूहिक बाड़ी का कार्य कर रही देवांशी महिला स्व-सहायता समूह ने भी एक लाख 83 हजार रुपए की सब्जी का उत्पादन किया जा चुका है। यहां निशा स्व-सहायता समूह द्वारा मछली पालन, अलेख महिमा स्व-सहायता समूह द्वारा मधुमक्खी पालन का कार्य तथा झाड़ी बैरी माता स्व-सहायता समूह द्वारा पौधे तैयार करने का कार्य किया गया। इसी तरह अन्य महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा गोबर से गमले, दीये और कुक्कुटपालन, मशरूम उत्पादन तथा दोना पत्तल निर्माण आदि का कार्य किया जा रहा है।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs