दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

अखिलेश यादव झूठों के बड़े सरदार >>> सुरेश खन्ना वित्त मंत्री

Anil Choubey 29-07-2021 18:20:16


सपा शासनकाल अराजकता का दूसरा नाम योगी सरकार में नौकरी के लिए बस "मेरिट" ही है मानक

लखनऊ, 29 जुलाई: /// सूबे के वित्त मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल को कानून-व्यवस्था के लिहाज से सबसे अराजक समय बताया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा आये दिन राज्य सरकार पर आरोप लगाए जाने पर वित्त मंत्री खन्ना ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश को "झूठों का बड़ा सरदार" को संज्ञा देते हुए निंदा की है। खन्ना ने कहा कि झूठ बोलने में अखिलेश यादव का कोई जवाब नहीं। तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश करने में तो आपको महारत ही हासिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो युवाओं के आदर्श है। युवाओं ने ही उनको युवा हृदय सम्राट से नवाजा है। वे युवाओं की अभिव्यक्ति के घोर पक्षधर हैं। जब भी मौका मिलता है वह युवाओं से संवाद भी करते हैं। उनका विरोध उनके प्रति है जो युवाओं को बेवजह उकसा रहे हैं। उनसे सरकार पर दबाव के लिए चंदा वसूल कर प्रयोजित धरना-प्रदर्शन के लिए उकसा रहे हैं। ऐसे लोगों को इस तरह के कामों के लिए खाद-पानी आपकी सरकार की ही सरपरस्ती में मिली है, क्योंकि तब सरकारी नौकरियां मेरिट पर नहीं, क्षेत्र, जाति और मजहब के आधार पर मिलती थीं। इसके लिए भी आपके लोग झोला लेकर चलते थे।

सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में जिन साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरियां मिलीं हैं, उनका एक मात्र आधार मेरिट रहा है। ऐसे में आपको तकलीफ होना स्वाभविक है। रही बात कानून-व्यवस्था की, तो सपा के पूरे कार्यकाल को अराजकता के लिए ही जाना जाता था। थाने से लेकर जिले तक बिकते थे। इस बारे में बोलने का अखिलेश को कोई हक नहीं।

बता दें कि बीते दिनों अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर तमाम आरोप लगाए थे। अखिलेश ने ट्विटर पर लिखा "युवा-अभिव्यक्ति को भाजपा द्वारा कभी संपत्ति ज़ब्त करने का डर दिखाकर धमकाया जा रहा है तो कभी राज्याश्रय प्राप्त दबंगों द्वारा हत्या करके। इलाहाबाद के कौंधियारा में एक ट्विटर पोस्ट पर युवक की हत्या घोर निंदनीय है! सुरेश खन्ना की ताजा टिप्पणी इसी का जवाब मानी जा रही है।

 

--

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs